Friday , February 20 2026 9:36 AM
Home / News / बीजेपी ने किया राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए चुनाव की तारीख का ऐलान, 19 जनवरी को होगा नामांकन

बीजेपी ने किया राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए चुनाव की तारीख का ऐलान, 19 जनवरी को होगा नामांकन


केंद्र की सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए चुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया है। 19 जनवरी को नामांकन होगा। 20 जनवरी को नए अध्यक्ष के नाम का औपचारिक ऐलान किया जाएगा। नितिन नबीन को बीजेपी ने पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष चुना है। ऐसे में ये तय माना जा रहा कि नितिन नबीन ही बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे। वो सबसे लंबे समय तक पार्टी का नेतृत्व करने वाले जेपी नड्डा की जगह लेंगे।
नितिन नबीन 19 जनवरी को करेंगे नामांकन – भारतीय जनता पार्टी में अहम संगठनात्मक बदलाव होने वाला है, क्योंकि इसके राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन 19 जनवरी को राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन फाइल करने वाले हैं। नामांकन प्रक्रिया के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावक के तौर पर मौजूद रहने की उम्मीद है। ये पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के बीच नबीन के नेतृत्व में मजबूत समर्थन और विश्वास को दिखाता है।
पीएम मोदी बन सकते हैं नितिन नबीन के प्रस्तावक – प्रधानमंत्री की मौजूदगी को बीजेपी की संगठनात्मक और वैचारिक दिशा में निरंतरता और स्थिरता पर जोर देने के तौर पर देखा जा रहा है। नामांकन प्रक्रिया बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को चुनने के लिए उसके स्थापित आंतरिक संगठनात्मक ढांचे का हिस्सा है। कई वरिष्ठ नेता, केंद्रीय नेतृत्व के सदस्य और प्रमुख पदाधिकारी इस कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं, जिससे यह पार्टी के संगठनात्मक कैलेंडर में एक हाई-प्रोफाइल कार्यक्रम बन जाएगा।