
बलूचिस्तान के बलूच स्वतंत्रता सेनानियों ने पाकिस्तान के खिलाफ ‘जंग का ऐलान’ कर दिया है। बलूचों ने बलूचिस्तान के हवाई क्षेत्र, जमीन, संप्रभू पानी और रिसोर्सेस के इस्तेमाल पर रोक लगाने का ऐलान किया है। इस बाबत बकायदा एक अल्टीमेटम जारी किया गया है। बलूच नेता मीर यार बलूच ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी है। उन्होंने पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ताहिर अंद्राबी के उस दावे को गुमराह करने वाला बताया है, जिसमें उन्होंने ईरान के खिलाफ बलूचिस्तान की जमीन का ईरान के खिलाफ इस्तेमाल होने की रिपोर्ट को खारिज किया था। पाकिस्तान ने कहा था कि ईरान के खिलाफ बलूचिस्तान की जमीन और हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल नहीं होने दिया जाएगा। जिसे बलूच नेताओं ने पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय का ‘अति आत्मविश्वास और गुमराह करने वाला’ बताया है।
बलूच नेता ने कहा है कि “पाकिस्तान विदेश मंत्रालय के बयान एक बार फिर पाकिस्तान की उस लगातार रणनीति को उजागर करते हैं जिसके तहत वह स्वतंत्र बलूचिस्तान गणराज्य के उन क्षेत्रों पर अपना मालिकाना हक जताता है जो उसके नहीं हैं।” बलूच नेता ने अपने बयान में कहा है कि “सबसे पहले हम यह बिल्कुल साफ कर देना चाहते हैं कि पाकिस्तान के पास कोई क्षेत्रीय जलक्षेत्र, रणनीतिक गहराई, या हवाई क्षेत्र नहीं है, जिसे वह ईरान के खिलाफ अभियानों के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका या किसी अन्य देश को दे सके।”
Home / News / ईरान के खिलाफ बलूचिस्तान की जमीन के इस्तेमाल का पाकिस्तान को अधिकार नहीं, बलूचों ने जारी किया अल्टीमेटम
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website