Friday , February 27 2026 11:01 PM
Home / Business & Tech / ‘सबसे मुश्किल फैसला ले रहे हैं’, ट्व‍िटर को-फाउंडर रहे जैक डोर्सी ने छांट दी आधी कंपनी, फैसले की वजह क्‍या?

‘सबसे मुश्किल फैसला ले रहे हैं’, ट्व‍िटर को-फाउंडर रहे जैक डोर्सी ने छांट दी आधी कंपनी, फैसले की वजह क्‍या?


ट्व‍िटर के को-फाउंडर रहे जैक डोर्सी ( Jack Dorsey ) की कंपनी ब्‍लॉक (Block) अपनी आधी वर्कफोर्स को कम करने जा रही है। कंपनी ने 10 हजार लोगों के स्‍टाफ को घटाकर 6 हजार से थोड़ा कम करने का फैसला किया है यानी लगभग 4 हजार लोगों को निकाला जाएगा। यह जानकारी साझा करते हुए जैक ने एक्‍स पर एक पोस्‍ट में लिखा कि आज हम अपनी कंपनी के इतिहास का सबसे मुश्किल फैसला ले रहे हैं। उन्‍होंने इसकी वजह AI बूम को बताया। कहा कि इंटेलिजेंस टूल्‍स ने कंपनी को बनाने और चलाने का मतलब ही बदल दिया है। हालांकि जैक के इस फैसले की आलोचना हो रही है। लोग कह रहे हैं कि कंपनियां इसलिए कटौती नहीं करतीं क्योंकि वे फेल हो रही हैं। वे इसलिए कटौती कर रही हैं, क्योंकि AI इंसानों को ऑप्शनल बना रहा है।
आज हम अपनी कंपनी के इतिहास का सबसे मुश्किल फैसला ले रहे हैं: हम अपने ऑर्गनाइजेशन को लगभग आधा कर रहे हैं। 10 हजार से ज्‍यादा लोगों से घटाकर इसे 6 हजार से थोड़ा कम कर रहे हैं। इसका मतलब है कि 4 हजार से ज्‍यादा लोगों को जाने या कंसल्टेशन में जाने के लिए कहा जा रहा है। हम यह फैसला इसलिए नहीं ले रहे हैं क्योंकि हम मुश्किल में हैं। हमारा बिजनेस मजबूत है। ग्रॉस प्रॉफ‍िट बढ़ रहा है। हम ज्‍यादा कस्टमर्स को सर्विस दे रहे हैं और प्रॉफ‍िट बेहतर है। लेकिन कुछ बदल गया है। हम पहले से ही देख रहे हैं कि जो इंटेलिजेंस टूल्स हम बना रहे हैं और इस्तेमाल कर रहे हैं, उससे हम छोटी टीमों के साथ मिलकर काम करने का नया तरीका ला रहे हैं। मेरे पास दो ऑप्शन थे: महीनों या वर्षों में धीरे-धीरे लोग कम करें। मैंने दूसरा ऑप्शन चुना। बार-बार कटौती करना हौसला, फोकस और कस्टमर्स के साथ ही शेयरहोल्डर्स के भरोसे के लिए नुकसानदायक है। मैं अभी एक सख्‍त एक्शन लेना पसंद करूंगा जिस पर हमें भरोसा है। मुझे आपको इस हालत में डालने के लिए खेद है। आपने ही इस कंपनी को आज बनाया है। यह एक ऐसी बात है जिसका मैं हमेशा सम्मान करूंगा।
न‍िकाले गए कर्मचारियों का क्‍या होगा? – जैक ने अपने पोस्‍ट में बताया है कि निकाले गए कर्मचारियों को 20 हफ्ते की सैलरी मिलेगी। उनके हर साल के काम के बदले 1 हफ्ते की सैलरी। कॉरपोरेट डिवाइस और 5 हजार डॉलर दिए जाएंगे।
AI को बताया बदलाव की वजह – जैक ने कंपनी में किए गए इस बड़े बदलाव की वजह एआई को बताया है। कहा कि इंटेलिजेंस टूल्‍स ने कंपनी को बनाने और चलाने का मतलब बदल दिया है। जैक डोर्सी ने साल 2021 में ‘ब्‍लैक’ को रीब्रैंड किया था। उनकी कंपनी ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी पर काम करती है।