
ईरान की संसद के स्पीकर मोहम्मद बाघर गालिबफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को अपने देश पर हमलों के खिलाफ चेताया है। गालिबाफ ने कहा है कि ईरान पर अमेरिका के ‘उल्टे-सीधे’ कदम उठाने का मतलब पूरे इलाके को आग में झोंक देना होगा। मोहम्मद बाघर गालिबफ ने डोनाल्ड ट्रंप की नई धमकियों का जवाब में यह कहा है। ट्रंप ने होर्मुज जलडमरूमध्य के नहीं खोले जाने पर ईरान के पावर प्लांट और पुलों पर हमले करने की धमकी दी है।
ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बाघर गालिबफ ने रविवार रात को एक्स पर लिखा, ‘आपके लापरवाह कदम अमेरिका के हर एक परिवार को जीते-जी नरक में धकेल रहे है और हमारा पूरा इलाका जलेगा क्योंकि आप बेंजामिन नेतन्याहू के आदेशों का पालन कर रहे हैं। कोई गलती ना करें क्योंकि युद्ध अपराधों से कुछ हासिल नहीं होगा।’ इसका असली समाधान ईरानी लोगों के अधिकारों का सम्मान करना और इस खतरनाक खेल को खत्म करना है।’
डोनाल्ड ट्रंप ने क्या कहा है? – अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को ईरान के लिए अपनी तय की गई समय सीमा को 24 घंटे के लिए बढ़ा दिया है। ईरान को यह समय सीमा होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने के लिए कोई समझौता करने या फिर इंफ्रास्ट्रक्चर पर विनाशकारी हमलों का सामना करने के तैयार रहने के लिए दी गई है।
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान जल्दी से जल्दी अमेरिकी शर्तों को मानते हुए समझौता करे और होर्मुज स्ट्रेट को खोले। ट्रंप ने कहा है कि ऐसा नही होने पर वह ईरान के पावर प्लांट और पुलों को तबाह करने की अपनी धमकी को सच कर दिखाएंगे। ट्रंप की ओर से बुनियादे ढांचे पर हमले की धमकी को तेहरान ने युद्ध अपराध करार दिया है।
Home / News / ‘सबकुछ जल उठेगा’, ट्रंप की धमकी पर ईरानी संसद के स्पीकर की ‘जीते-जी नरक’ की चेतावनी, बताया युद्ध का समाधान
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website