Friday , April 10 2026 4:08 PM
Home / News / ‘ईरान दुष्ट देश, उसे एक रात में ही खत्म किया जा सकता है’: ट्रंप ने सीजफायर प्रस्ताव खारिज होते ही धमकाया

‘ईरान दुष्ट देश, उसे एक रात में ही खत्म किया जा सकता है’: ट्रंप ने सीजफायर प्रस्ताव खारिज होते ही धमकाया


अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को “दुष्ट” देश कहा है। उ न्होंने ईरान के नागरिक इंफ्रास्ट्रक्चर के खिलाफ अपनी धमकियों को दोहराया भी है। ट्रंप ने कहा कि ईरान को एक ही रात में खत्म किया जा सकता है, और वह रात शायद कल रात हो। ट्रंप की यह धमकी तब आई है, जब ईरान ने अमेरिकी सीजफायर प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। ईरान ने कहा है कि वह अस्थायी सीजफायर के लिए तैयार नहीं है। ईरान ने इसकी जानकारी मध्यस्थ देश पाकिस्तान को दे दी है।
ट्रंप ने सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि ईरान को एक ही रात में “खत्म” किया जा सकता है, और कहा कि वह रात “शायद” मंगलवार की शाम हो सकती है। ट्रंप ने बार-बार चेतावनी दी है कि अगर तेहरान कोई समझौता करने में नाकाम रहता है, या तेल के परिवहन के लिए बेहद अहम जलमार्ग, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को फिर से खोलने में नाकाम रहता है, तो अमेरिका ईरान में बिजली संयंत्रों, पुलों और अन्य बुनियादी ढांचों पर हमला कर सकता है।
ट्रंप बोले- अमेरिका के पास कई विकल्प – ट्रंप ने कहा कि अमेरिका के पास अभी भी कई विकल्प हैं। उन्होंने कहा क‍ि हम अभी भी निकल सकते हैं, और उन्हें 15 साल लगेंगे अपनी शक्ति को दोबारा बनाने में, लेकिन मैं इसे खत्म करना चाहता हूं। उन्होंने दोबारा कहा कि यह युद्ध ईरान को परमाणु शक्ति बनने से रोकने के लिए है।