
अमेरिका और ईरान के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर तनाव कम हो सकता है, क्योंकि तेहरान ने इस अहम ऊर्जा जलमार्ग पर अपने रुख में बड़े बदलाव का संकेत दिया है। अमेरिका के साथ चल रही बातचीत के प्रस्तावों के तहत ईरान होर्मुज स्ट्रेट के ओमान वाले हिस्से से जहाजों को सुरक्षित गुजरने की मंजूरी दे सकता है। रॉयटर्स ने सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है। यह रिपोर्ट ऐसे समय में आई है जब वॉशिंगटन और तेहरान के बीच फिर से बातचीत शुरू करने के प्रयास जारी हैं।
तेहरान के रख से परिचित सूत्र ने कहा कि अगर कोई समझौता हो जाता है तो ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य के ओमान वाले हिस्से से जहाजों को बिना किसी हमले के जोखिम के आजादी से गुजरने देने पर विचार कर सकता है। लेकिन ऐसा तब ही होगा, जब नए सिरे से होने वाले संघर्ष को रोकने के लिए कोई व्यापक समझौता हो जाए। यह जानकारी ऐसे समय में आई है, जब अमेरिकी नौसेना होर्मुज जलडमरूमध्य की नाकाबंदी जारी रखे हुए है।
अमेरिकी नेवी कर रही गश्त – यूएस सेंट्रल कमांड के आधिकारिक ‘एक्स’ अकाउंट में बताया गया कि अमेरिकी नौसेना के जहाज ओमान की खाड़ी में गश्त कर रहे हैं, जबकि सेंटकॉम ईरानी बंदरगाहों में आने-जाने वाले जहाजों पर अमेरिकी नाकेबंदी को लागू करना जारी रखे हुए है। अमेरिकी सेनाएं वहां मौजूद हैं, सतर्क हैं और नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए तैयार हैं।
कई जहाजों ने बदले रास्ते – यूएस सेंट्रल कमांड के अनुसार, ईरानी बंदरगाहों में आने-जाने वाले जहाजों पर अमेरिकी नाकेबंदी के पहले 48 घंटों के दौरान, कोई भी जहाज अमेरिकी सेनाओं को पार नहीं कर पाया है। इसके अलावा, 9 जहाज अमेरिकी सेनाओं के निर्देश का पालन करते हुए वापस मुड़कर किसी ईरानी बंदरगाह या तटीय क्षेत्र की ओर लौट गए हैं।
Home / News / होर्मुज स्ट्रेट को लेकर झुका ईरान, ओमान के रास्ते जहाजों को मिल सकती है मंजूरी, अमेरिका के सामने रखी पेशकश
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website