Friday , April 17 2026 5:34 AM
Home / News / अमेरिका-ईरान वार्ता के दूसरे दौर की जमीन तैयार करने तेहरान पहुंचे असीम मुनीर, अब्बास अराघची ने दिया अहम इशारा

अमेरिका-ईरान वार्ता के दूसरे दौर की जमीन तैयार करने तेहरान पहुंचे असीम मुनीर, अब्बास अराघची ने दिया अहम इशारा


ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि उनका देश शांति और स्थिरता के लिए प्रतिबद्धता है। पाकिस्तान के सेना प्रमुख असीम मुनीर के साथ मुलाकात के बाद अराघची ने यह बात कहते हुए वार्ता में दिलचस्पी रखने का संकेत दिया है। असीम मुनीर बुधवार को तेहरान पहुंचे हैं, जहां अराघची ने उनका स्वागत किया। मुनीर का तेहरान दौरा ईरान-अमेरिका के बीच दूसरे दौर की वार्ता की जमीन तैयार करने के लिए है। दोनों देशों के प्रतिनिधि जल्दी ही इस्लामाबाद में बातचीत कर सकते हैं।
अब्बास अराघची ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में बातचीत को आगे बढ़ाने में पाकिस्तान की भूमिका की सराहना करते हुए क्षेत्रीय शांति और स्थिरता के प्रति दोनों देशों की साझा प्रतिबद्धता पर जोर दिया। ईरान-अमेरिका के बीच दूसरे दौर की वार्ता जब इस्लामाबाद में बीते हफ्ते हुई बातचीत बेनतीजा रही है। अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत को फिर से शुरू करने के लिए पाकिस्तान की ओर से कोशिश हो रही है।
ट्रंप का संदेश लेकर पहुंचे मुनीर! – असीम मुनीर पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी के साथ तेहरान पहुंचे हैं। बताया गया है कि वह वॉशिंगटन से मिले डोनाल्ड ट्रंप का संदेश लेकर तेहरान में हैं। इस संदेश का मकसद उच्च-स्तरीय बातचीत के संभावित दूसरे दौर के लिए एक रूपरेखा तैयार करना है। इसे पाकिस्तान के ईरान-अमेरिका में बातचीत के गतिरोध तोड़ने के प्रयास के तौर पर देखा जा रहा है।
पाकिस्तान और दूसरे मध्यस्थों की ओर से यह कूटनीतिक पहल दो हफ्ते की नाजुक युद्धविराम अवधि और क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच सामने आई है।डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने कहा है कि युद्धविराम को आगे बढ़ाने पर विचार नहीं किया जा रहा है लेकिन बातचीत के जरिए समाधान निकालना पसंदीदा विकल्प बना हुआ है।