Thursday , April 30 2026 8:25 AM
Home / News / India / पश्चिम बंगाल में अंतिम चरण के लिए वोटिंग आज, ममता बनर्जी-शुभेंदु अधिकारी वाली सीट सबसे अधिक सुर्खियों में

पश्चिम बंगाल में अंतिम चरण के लिए वोटिंग आज, ममता बनर्जी-शुभेंदु अधिकारी वाली सीट सबसे अधिक सुर्खियों में


पश्चिम बंगाल में आज यानी 29 अप्रैल को दूसरे और अंतिम चरण के लिए वोट डाले जाएंगे। इस चरण में पहले चरण के मुकाबले ज्यादा सीटें संवेदनशील मानी जा रही हैं। किसी भी तरह की माहौल खराब करने की कोशिश को रोकने के लिए यहां राष्ट्रीय जांच एजेंसी एनआईए की टीमों को तैनात किया गया है। ताकि सुतली बम फेंकने जैसी साजिश का पता लगाया जा सके। इस चरण में भवानीपुर सीट सबसे अधिक सुर्खियों में है।
जहां से पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और 2021 में इन्हें नंदीग्राम से हरा चुके बीजेपी के शुभेंदु अधिकारी आमने-सामने खड़े हैं। दोनों वैसे तो मिनी इंडिया कही जाने वाली इस सीट पर टीएमसी का दबदबा बताया जाता है, लेकिन जिस तरह से बीजेपी ने भी पश्चिम बंगाल में चुनावी बिसात बिछाई है। उसे देखते हुए कुछ नहीं कहा जा सकता कि किसका राजनीतिक करियर चमकेगा और किसका नहीं। दोनों की ही राजनीतिक साख दांव पर है।
सूत्रों का कहना है कि संवेदनशीलता के मामले में पहले चरण के मुकाबले इस दूसरे चरण में कानून-व्यवस्था बिगड़ने की अधिक आशंका है। जिसमें कहीं ना कहीं सुतली बम जैसे बमों का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। जिसे देखते हुए यहां तैनात पुलिस फोर्स को इस तरह के हालात से निपटने के लिए आदेश भी दिए गए हैं।
दूसरे चरण के लिए बीएसएफ और सीआरपीएफ समेत तमाम सीएपीएफ की 2400 से अधिक कंपनियों को यहां तैनात किया गया है। इनमें 100 से अधिक बख्तरबंद गाड़ियां भी यहां सड़कों पर उतारी गई हैं। जो किसी भी तरह की इमरजेंसी के हालातों से निपटने के लिए तैयार रहेगी। तमाम पोलिंग बूथों पर पहले सीएपीएफ के जवानों को पहले तैनात किया गया है। इनके बाद चुनावी टीम पहुंच रही हैं।