
बीते 3 मई को आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइटराइडर्स का मुकाबला दिन में जबकि गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स का मुकाबला शाम में खेला गया था। दोपहर में केकेआर ने बाजी मारी। वहीं शाम को गुजरात टाइटंस जीत गई। आइये जानते हैं 46 मैचों के बाद अब प्लेऑफ में क्वालीफाई करने का किस टीम का क्या समीकरण है।
आईपीएल 2026 में सभी टीमों का प्लेऑफ का समीकरण – पंजाब किंग्स- पंजाब किंग्स ने 9 मैच अब तक खेले हैं और उनके 13 अंक हैं। उनको 5 मैचों में से 16 पॉइंट तक पहुंचने के लिए सिर्फ 2 मैच जीतने हैं। 16 अंक पर काफी टीमें पहुंच सकती हैं। ऐसे में पंजाब भी 3 मैच जीतकर 18 अंक को पार कर 19 अंक तक पहुंचकर खुद को सेफ करना चाहेगी।
आरसीबी- आरसीबी ने 9 में से 6 मैच जीते हैं और उनके 12 अंक हैं। बेंगलुरु को भी बचे हुए 5 मैचों में से 2 मैच प्लेऑफ में क्वालीफाई करने के लिए जीतने हैं। हालांकि काफी टीमें 16 अंक तक पहुंच सकती हैं तो नेट रन रेट का मसला फंस सकता है। ऐसे में अगर 18 अंक तक बेंगलुरु पहुंच जाए तो फिर वह आरास से क्वालीफाई कर जाएंगे।
सनराइजर्स हैदराबाद- सनराइजर्स हैदराबाद को बचे हुए 4 में से 2 मुकाबले कम से कम तो 16 अंक तक पहुंचने के लिए जीतने होंगे। वहीं 18 पॉइंट तक पहुंचने के लिए 3 जीतने होंगे। हैदराबाद ने 10 में से 6 मैच जीते हैं और उनके 12 अंक हैं।
पंजाब किंग्स को लगातार मिली दूसरी हार, गुजरात ने रोमांचक मुकाबले में हराया
राजस्थान रॉयल्स- राजस्थान रॉयल्स ने अब तक 10 मैच में से 6 मैच जीते हैं और उनके 12 अंक हैं। राजस्थान को भी 16 अंक तक पहुंचने के लिए 4 में से 2 तो 18 अंक तक पहुंचने के लिए 3 मुकाबले जीतने होंगे।
गुजरात टाइटंस- गुजरात टाइटंस ने 10 में से 6 मैच जीते हैं और उनके भी 12 पॉइंट हैं। गुजरात को बचे हुए 4 मैच में से 2 मैच जीतने होंगे अगर उन्हें 16 अंक तक पहुंचना है। वहीं 18 अंक तक पहुंचने के लिए 3 मैच जीतने होंगे।
चेन्नई सुपर किंग्स- चेन्नई सुपर किंग्स 9 में से 4 मैच जीतकर 8 अंक के साथ है। उनको 18 अंक तक पहुंचने के लिए बचे हुए 5 में से 5 मुकाबले जीतने होंगे जबकि 16 अंक तक पहुंचने के लिए 4 मैच जीतने होंगे।
दिल्ली कैपिटल्स- दिल्ली कैपिटल्स का भी सीएसके वाला सेनेरियो है। उनके भी 9 मैच में 8 अंक हैं। उनको भी 18 पॉइंट्स तक पहुंचने के लिए सभी मैच जीतने होंगे। वहीं 16 अंक तक पहुंचने के लिए 5 में से 4 मैच जीतने होंगे।
कोलकाता नाइटराइडर्स- कोलकाता नाइटराइडर्स के 9 मैच खेलकर 7 अंक हैं। अगर उनको 17 अंक तक पहुंचना है तो बचे हुए 5 के 5 मुकाबले जीतने होंगे।
मुंबई इंडियंस- मुंबई इंडियंस 16 अंक तक पहुंच नहीं सकती। वे 7 मैच हार गए हैं। उन्होंने 9 में से सिर्फ 2 मैच जीते हैं और उनके 4 अंक हैं। उनका क्वालीफाई करना लगभग नामुमकिन ही है। वे सारे मैच जीतकर भी 14 अंक तक ही पहुंच पाएंगे।
लखनऊ सुपर जायंट्स- लखनऊ सुपर जायंट्स ने अब तक 8 में से 2 मैच जीते हैं और उनके भी 4 अंक हैं। हालांकि अगर लखनऊ सभी मैच जीत जाती है तो वे 16 अंक तक अब भी पहुंच सकते हैं।
Home / Sports / पंजाब किंग्स की लगातार दूसरी हार, गुजरात ने लगाई जीत की हैट्रिक, रोचक हुई प्लेऑफ की रेस, समझें समीकरण
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website