Thursday , May 7 2026 1:17 AM
Home / News / India / बिहार के सीएम सम्राट ने सेना से मांगी मदद, राजनाथ सिंह को लगाया फोन, विक्रमशिला सेतु मरम्मत की गुजारिश

बिहार के सीएम सम्राट ने सेना से मांगी मदद, राजनाथ सिंह को लगाया फोन, विक्रमशिला सेतु मरम्मत की गुजारिश


विक्रमशिला सेतु की मरम्मत के लिए बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सेना की मदद मांगी है, इसके लिए उन्होंने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से बात की। भागलपुर में विक्रमशिला सेतु का हिस्सा क्षतिग्रस्त होने से कोसी, सीमांचल और पूर्वोत्तर भारत का सड़क संपर्क टूट गया है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को फोन कर सेना से तकनीकी मदद की गुजारिश की। इस मसले पर हाई लेवल मीटिंग भी हुई। पुल की देखरेख में लापरवाही बरतने के आरोप में कार्यपालक अभियंता को निलंबित कर दिया गया। सरकार का चाहती है कि क्षतिग्रस्त हिस्से को तीन महीने के भीतर पूरी तरह तैयार कर लिया जाए ताकि यातायात सुचारू हो सके। राज्य पुल निर्माण निगम के अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि पुल का कोई भी पिलर क्षतिग्रस्त नहीं हुआ है। इसके क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत कर तीन महीने में इसे फिर से चालू कर दिया जाएगा।
एग्जीक्यूटिव इंजीनियर पर गिरी गाज – बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उच्चस्तरीय बैठक कर पूरे मामले की जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए। राज्य पुल निर्माण निगम के अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि स्पैन को तैयार करने के लिए बीआरओ (बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन) की भी मदद ली जा रही है। विक्रमशिला पुल के रखरखाव की जिम्मेदारी भागलपुर में मौजूद पथ निर्माण विभाग (आरसीडी) के एनएच डिविजन के पास है। इसी कारण कार्यपालक अभियंता साकेत कुमार रौशन को निलंबित कर दिया गया है।
बिहार के सीएम सम्राट चौधरी ने रक्षा मंत्री से बात की
विक्रमशिला पुल मरम्मत के लिए सेना से मदद मांगी
विक्रमशिला सेतु का क्षतिग्रस्त हिस्सा 3 महीने में होगा तैयार
कार्यपालक अभियंता को निलंबित किया गया, जांच टीम पहुंची
कोसी-सीमांचल सहित पूर्वोत्तर का भागलपुर से टूटा सड़क संपर्क
पुल का कोई भी पिलर क्षतिग्रस्त नहीं हुआ है। इसके क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत कर तीन महीने में इसे फिर से चालू कर दिया जाएगा।
IIT की टीम कर रही पुल की जांच – चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि पुल का निरीक्षण कर इसकी मौजूदा स्थिति और क्षतिग्रस्त होने के कारणों की सही जानकारी प्राप्त करने के लिए पटना आईआईटी और पथ निर्माण विभाग के अधिकारियों एवं विशेषज्ञों की टीम को घटनास्थल पर भेजा गया है। ताकि ट्रैफिक का सुगम संचालन होता रहे। विक्रमशिला सेतु के समानांतर चार लेन का नया पुल भी इस वर्ष के अंत तक तैयार कर लिया जाएगा। पथ निर्माण विभाग की विशेष सचिव शैलजा शर्मा ने कहा कि एक महीना पहले पटना से एक टीम गई थी। आईआईटी पटना से भी परामर्श लिया गया था, जिसमें पाया गया था कि पुल का पिलर पूरी तरह से ठीक है।