Thursday , May 7 2026 1:17 AM
Home / News / ईरान के ‘कंट्रोल’ में होर्मुज, IRGC ने जारी किया नया नक्शा, अमेरिका को दूर रहने की चेतावनी

ईरान के ‘कंट्रोल’ में होर्मुज, IRGC ने जारी किया नया नक्शा, अमेरिका को दूर रहने की चेतावनी


अमेरिका के साथ ताजा टकराव के बीच ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (IRGC) ने होर्मुज स्ट्रेट का एक नया नक्शा जारी किया है। इस नक्शे में होर्मुज जलडमरूमध्य के एक हिस्से को अपने सैन्य अधिकार क्षेत्र में दिखाया गया है। नक्शे के साथ ही रिवोल्यूशनरी गार्ड ने एक कड़ी चेतावनी भी जारी की है। IRGC के प्रवक्ता ने कहा कि जलडमरूमध्य में ईरान के नियमों का उल्लंघन करने वाले किसी भी जहाज को जलपूर्वक रोक दिया जाएगा।
ईरान की सीमा में होर्मुज स्ट्रेट – ईरान के सरकारी मीडिया के अनुसार, नए नक्शे में तेहरान के सैन्य अधिकार क्षेत्र की पश्चिमी सीमा ईरान के केशम द्वीप और UAE के उम अल क्वैन के बीच खींची गई है। पूर्व की ओर यह सीमा ईरान के माउंट मुबारक और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के फुजैराह को जोड़ने वाली रेखा तक फैली हुई है।
यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है जब अमेरिका के साथ फिर से संघर्ष शुरू हो गया है। ईरान और अमेरिका दोनों ने एक दूसरे पर समुद्र में हमला करने का दावा किया है। इसके साथ ही ईरान ने UAE के फुजैराह ऑयल प्लांट में हमले किए गए हैं, जिसमें तीन भारतीय भी घायल हैं।
होर्मुज में फंसे जहाजों को निकालेंगे ट्रंप – हाल ही में ट्रंप ने कहा था कि अमेरिका होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते में फंसे जहाजों की सहायता के लिए तैयार है। ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में उन्होंने कहा, हमने इन देशों से कहा है कि हम उनके जहाजों को इस प्रतिबंधित जलमार्ग से बाहर निकालने में गाइड करेंगे, ताकि वे आजादी से और कुशलतापूर्वक अपना काम जारी रख सकें।
ट्रंप ने हालांकि सहायता के बारे में सीमित जानकारी दी, लेकिन कहा कि संघर्ष शुरू के बाद से इस जलमार्ग में जहाज और चालक दल फंसे हुए हैं और उन्हें भोजन व जरूरी चीजों की कमी का सामना करना पड़ रहा है। ईरान की सेना ने ट्रंप के आइडिया को तुरंत खारिज कर दिया और अमेरिकी सेनाओं को होर्मुज जलडमरूमध्य से दूर रहने की चेतावनी दी।
IRGC की अमेरिका को चेतावनी – ईरान की एकीकृत कमांड का नेतृत्व करने वाले अली अब्दुल्लाही ने एक बयान में कहा, हमने बार-बार कहा है कि होर्मुज जलडमरूमध्य की सुरक्षा हमारे हाथों में है और जहाजों के सुरक्षित गुजरने के लिए सशस्त्र बलों के साथ समन्वय जरूरी है। उन्होंने कहा, हम चेतावनी देते हैं कि कोई भी विदेशी सशस्त्र बल, खास तौर पर आक्रामक अमेरिका सेना, अगर होर्मुज जलडमरूमध्य के करीब आने और उसमें प्रवेश करना का इरादा रखती है, तो उस पर हमला किया जाएगा।