
बांग्लादेश की कट्टरपंथी पार्टी जमात-ए-इस्लामी नेता नूरुल हुदा ने भारत के खिलाफ आपत्तिजनक बयान दिया है। नूरुल हुदा ने ममता बनर्जी से पश्चिम बंगाल को भारत से आजाद घोषित करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी को इस्तीफा नहीं देना चाहिए, बल्कि दिल्ली के खिलाफ जंग का ऐलान करना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि बांग्लादेश के 17 करोड़ मुसलमान उनके समर्थन में खड़े होंगे। नूरुल हुदा का बयान तब समाने आया है, जब पश्चिम बंगाल चुनाव में ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस की करारी हार हुई है।
जमात नेता ने क्या कहा – नूरुल हुदा ने ने एक वीडियो संदेश में कहा, “ममता, अभी इस्तीफा मत दीजिए। दिल्ली पर युद्ध की घोषणा कीजिए। पश्चिम बंगाल की स्वतंत्रता की घोषणा कीजिए। बांग्लादेश के 17 करोड़ मुसलमान आपके साथ खड़े रहेंगे।” उनके इस बयान के वायरल होने के बाद राज्य के राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई है। कई लोगों ने इसे बेहद भड़काऊ और अलगाववादी बयान बताकर इसकी निंदा की है। नूरुल हुदा ने कहा कि अब दिल्ली के खिलाफ लड़ने का समय है। उन्होंने यह भी दावा किया कि बांग्लादेश के आम मुसलमान पश्चिम बंगाल के साथ खड़े रहेंगे।
बंगाल चुनाव में ममता की पार्टी की करारी हार – पश्चिम बंगाल में हुए चुनाव में ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा है। इस चुनाव में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। उसने 207 सीटें जीतकर इतिहास रच दिया है। वहीं, तृणमूल कांग्रेस को सिर्फ 80 सीटें ही मिली हैं। वहीं, कांग्रेस को दो सीटें, आम जनता उन्नयन पार्टी को दो, सीपीआई (एम) को एक और ऑल इंडिया सेकुलर फ्रंट को 1 सीट पर जीत मिली है। इस चुनाव में बीजेपी को 45.84 प्रतिशत वोट मिले हैं, जबकि तृणमूल को 40.80 प्रतिशत वोट मिले हैं।
Home / News / ‘ममता बनर्जी बंगाल को आजाद घोषित करें, 17 करोड़ बांग्लादेशी मुसलमान साथ’: जमात नेता की अपील
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website