
तमिलनाडु में मुख्यमंत्री थलपति विजय के विधानसभा में विश्वासमत हासिल करने से पहले टीवीके को झटका लगा है। हाईकोर्ट ने टीवीके के 1 वोट से जीते उम्मीदवार के विधानसभा की कार्यवाही में भाग लेने पर रोक लगा दी है। डीएमके उम्मीदवार ने हार के बाद हाईकोर्ट का रुख किया था।
तमिलनाडु में मुख्यमंत्री विजय के विश्वासमत हासिल करने से पहले टीवीके को झटका लगा है। मद्रास हाईकोर्ट ने एक वोट से जीत हासिल करने वाले उम्मीदवार के बतौर विधायक विधानसभा की कार्यवाही में हिस्सा लेने पर रोक लगा दी है। ऐसे में टीवीके के विधायकों की संख्या अब 107 रह जाएगी। मद्रास हाईकोर्ट के आदेश के बाद आज के आदेश के बाद एक वोट से से जीते आर श्रीनिवासा सेतुपति फिलहाल फ्लोर टेस्ट या विधानसभा की अन्य कार्यवाही में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। सेतुपति ने डीएमके नेता नेता KR पेरियाकरुप्पन को हराया था।
पोस्टल बैलेट वोट नहीं गिनने की दलील – तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) के नेता आर. सीनिवासन सेतुपति ने तमिलनाडु के तिरुप्पत्तूर (Tiruppattur) विधानसभा क्षेत्र से जीत दर्ज की है। उन्होंने DMK के उम्मीदवार के.आर. पेरियाकरुप्पन को महज 1 वोट से हराया। मद्रास हाई कोर्ट ने मंगलवार को एक वोट से जीते टीवीके विधायक आर. श्रीनिवासा सेतुपति के तमिलनाडु विधानसभा में होने वाली कार्यवाही में शामिल होने पर रोक लगा दी है। डीएमके उम्मीदवार और पूर्व मंत्री के.आर. पेरियाकरुप्पन ने तिरुपत्तूर विधानसभा क्षेत्र से सेतुपति की जीत को चुनौती दी थी।अपनी चुनावी याचिका में पेरियाकरुप्पन ने दावा किया था कि काउंटिंग के दौरान एक पोस्टल बैलेट की गिनती नहीं की गई, क्योंकि उसे गलत विधानसभा क्षेत्र में भेज दिया गया था। इस कारण उन्हें हार का सामना करना पड़ा। उन्होंने काउंटिंग के दौरान अन्य अनियमितताओं और विसंगतियों का आरोप भी लगाया।
फ्लोर टेस्ट में नहीं ले पाएंगे अब हिस्सा – जस्टिस विक्टोरिया गौरी और जस्टिस एन. सेंथिलकुमार की पीठ ने सुनवाई के दौरान याचिका को स्वीकार करते हुए माना कि प्रथम दृष्टया यह मामला बनता है। हाई कोर्ट ने टीवीके के विजयी उम्मीदवार सेतुपति को अगले आदेश तक मतदान करने या किसी भी फ्लोर टेस्ट जैसे विश्वास प्रस्ताव, अविश्वास प्रस्ताव, विश्वास मत या सदन की संख्या बल की परीक्षा से जुड़ी कोई भी मतदान प्रक्रिया में शामिल होने पर रोक लगा दी। तमिलनाडु की तिरुप्पत्तूर का चुनाव परिणाम पूरे देश की सुर्खियों में आया था। उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने लिखा था कि इस नतीजे को स्कूलों में पढ़ाया जाना चाहिए, ताकि एक वोट की ताकत का पता चले। बच्चे मताधिकार के महत्व को समझेंगे। तमिलनाडु विधानसभा में मुख्यमंत्री विजय को 13 मई को विश्वासमत हासिल करना है।
Home / News / फ्लोर टेस्ट से पहले विजय को झटका, मद्रास हाई कोर्ट ने एक वोट से जीतने वाले विधायक के कार्रवाई में भाग लेने पर लगाई रोक
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website