
भारतीय नौसेना ने एक कच्चे तेल के टैंकर पर मौजूद बिना फटे वाले ‘ मिसाइल वारहेड ‘ को सफलतापूर्वक बरामद कर सुरक्षित रूप से निस्तारित कर दिया है। एक अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
क्या था पूरा था मामला – उन्होंने बताया कि पिछले महीने ओमान के तट के नजदीक इस तेल टैंकर ने ढांचे (हल) में विस्फोट की सूचना दी थी और उसके बाद कोच्चि को बढ़ा। रक्षा विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि मार्शल आइलैंड्स के झंडे वाला टैंकर ‘एमटी ओलंपिक लाइफ’ संयुक्त अरब अमीरात के फुजैराह बंदरगाह से कोच्चि आ रहा था, तभी 26 मई को ओमान के तट के पास उसके निचले हिस्से में धमाके की सूचना मिली।
टैंकर पर सवार नहीं था कोई भी नागरिक – उन्होंने बताया कि इस टैंकर पर कोई भी भारतीय नागरिक सवार नहीं था। प्रवक्ता ने बताया कि इसके बाद, कोच्चि की ओर अपनी यात्रा जारी रखते हुए जहाज ने बिना फटे आयुध के होने की सूचना दी। उन्होंने बताया कि ‘इन्फॉर्मेशन फ्यूजन सेंटर-इंडियन ओशन रीजन (आईएफसी-आईओआर)से जानकारी मिलने पर, भारतीय नौसेना ने एक समन्वित कार्रवाई शुरू की।
टीम ने की पुष्टि – कोच्चि स्थित भारतीय नौसेना के दक्षिणी कमान ने स्थिति का जायजा लेने के लिए विस्फोटक निस्तारण की एक विशेषज्ञ टीम तैनात की। एक बयान में कहा गया है कि टीम ने पुष्टि की है कि एक मिसाइल वारहेड जहाज के ढांचे को भेद कई संरचनात्मक कक्षों से होकर गुजरा और एक ईंधन टैंक के अंदर फंस गया।
जांच के लिए सुरक्षित जगह भेजा गया वारहेड – प्रवक्ता ने बताया कि निर्धारित सुरक्षा प्रक्रियाओं को पूरा करने के बाद, ईओडी टीम ने विस्फोट तंत्र की पहचान करने और उसे अलग करने के लिए उन्नत नैदानिक विधियों का उपयोग किया, जिसके बाद सुरक्षित रूप से आयुध और उससे जुड़े मलबे को बाहर निकाला गया। बयान में कहा गया है कि बरामद किए गए मिसाइल वारहेड को सुरक्षित रखने और उसकी विस्तृत जांच के लिए एक सुरक्षित जगह पर भेज दिया गया है।
Home / News / तेल टैंकर के फ्यूल टैंक में फंसा था जिंदा मिसाइल वारहेड! भारतीय नौसेना ने टाला समंदर में बड़ा धमाका
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website