
ब्रिटेन में कीर स्टार्मर के इस्तीफे के ऐलान के बाद अगला प्रधानमंत्री बनने की दौड़ में शामिल नाइजेल फराज ने पाकिस्तानी समुदाय को देश के लिए परेशानी का सबब कहा है। प्रवासियों के मुद्दे पर सख्त रुख के लिए पहचान रखने वाले रिफॉर्म यूके के नेता नाइजेल फराज ने कहा है कि अगर उनकी पार्टी की सरकार और वह पीएम बनते हैं तो ब्रिटेन में आने वाले विदेशियों पर सख्ती बढ़ेगी। उन्होंने पाकिस्तानियों से खासतौर पर गुस्सा निकाला है।
सीएनएन न्यूज18 को दिए एक इंटरव्यू में दक्षिणपंथी नेता नाइजेल फराज ने कहा, ‘हमें भारतीय नहीं बल्कि ब्रिटेन में बढ़ते पाकिस्तानी समुदाय से समस्या है। मैं भारतीयों को यकीन दिलाना चाहता हूं कि हमारे बहुत से सिख, हिंदू और मुस्लिम समर्थक हैं। हालांकि ये सही है कि ब्रिटेन में हमें पाकिस्तानी समुदाय से दिक्कत है, जो बड़ी संख्या में यहां आए हैं और मुख्यधारा में घुलने-मिलने से बचते हैं।’
माइग्रेशन को सीमित करेंगे: फराज – फराज ने रिफॉर्म यूके की सरकार बनने पर इमिग्रेशन पॉलिसी में बदलाव की बात कही है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार का जोर कुल माइग्रेशन की संख्या को सीमित करने और हाई-स्किल्ड टैलेंट को आकर्षित करते पर रहेगा। उन्होंने कहा कि क्वालिटी पर कोई सवाल नहीं है। हमें बेहतरीन लोग चाहिए, जो यहां आएं, हमारी भाषा बोलें, कानून का पालन करें, टैक्स भरें और काम करें।
उन्होंने कहा कि दूसरे सभी तरह के माइग्रेशन की तरह भारतीयों के माइग्रेशन की संख्या भी सीमित होगी। यह सिर्फ हुनरमंद लोगों तक सीमित होगा, जो हमारे लिए कुछ योगदान दे सकें और खुद भी पैसे कमा सकें। उन्होंने तर्क दिया कि माइग्रेशन की वजह से तेजी से बढ़ती आबादी के साथ ब्रिटेन तालमेल नहीं बिठा पाया है और बुनियादी सुविधाओं की कमी एक बड़ा मुद्दा बन गई है।
Home / News / ‘ब्रिटेन में हमें सिर्फ पाकिस्तानी समुदाय से दिक्कत,’ पीएम बनने की रेस में शामिल नाइजेल फराज ने भारतीयों को दिया भरोसा
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website