
टीएमसी (ममता बनर्जी गुट) के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी ने पश्चिम बंगाल की बीजेपी सरकार पर एक बार फिर हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में कानून का राज बीजेपी की राजनीति की भेंट चढ़ गया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को उन्होंने अपने घर के बाहर का बताया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने आरोप लगाया है कि बाइक सवार एक शख्स ने उनके घर के बाहर खड़ें होकर पत्थर फेंके हैं। आइए जानते हैं उन्होंने अपनी पोस्ट में क्या क्या लिखा
पोस्ट में अभिषेक बनर्जी ने लिखी ये बात – अभिषेक बनर्जी ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि, बंगाल में बीजेपी के गुंडा राज में हिंसा पूरी तरह से नॉर्मल हो गई है। आज सुबह-सुबह, एक आदमी मेरे परिवार के घर के बाहर आया, अपनी बाइक रोकी और मेरे घर पर बार-बार एक बड़ा पत्थर फेंका, जिससे पहली मंजिल की खिड़कियां टूट गईं। यह सिर्फ़ लॉ एंड ऑर्डर का गिरना नहीं है। यह हिंसा का खतरनाक इंस्टिट्यूशनलाइज़ेशन है। पुलिस कहां थी? किसके कहने पर इस बदमाश ने इतना बड़ा हमला किया और बिना किसी सजा के निकल गया?
बंगाल की डरावनी सच्चाई – उन्होंने आगे लिखा कि आज बंगाल की यह डरावनी सच्चाई है। एक ऐसा राज जिसने हिंसा को नॉर्मल बना दिया है, गुंडों को ताकत दी है और ऐसा माहौल बनाया है जहां क्रिमिनल काम करने वाले लोग पूरे भरोसे के साथ काम करते हैं। क्योंकि उन्हें लगता है कि सरकार उनकी रक्षा करेगी। क्या नया पास हुआ वेस्ट बंगाल पब्लिक सेफ्टी एंड कंट्रोल ऑफ़ एंटी सोशल एक्टिविटीज़ बिल, 2026 BJP सपोर्टेड क्रिमिनल्स पर भी लागू होगा? बंगाल की हालत देखकर हैरान, परेशान और बहुत चिंतित हूं।
Home / News / अभिषेक बनर्जी के घर शांतिनिकेतन में अशांति, बाइक वाले ने खुलेआम मारा पत्थर, तोड़ दी तीसरी मंजिल की खिड़कियां
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website