Wednesday , July 8 2026 6:09 PM
Home / Business & Tech / Gadgets News 8 July 2026: सैमसंग लॉन्च करने वाला है 3 नए स्मार्टफोन, iQOO Z11 का टीजर आउट, पढ़ें प्रमुख खबरें

Gadgets News 8 July 2026: सैमसंग लॉन्च करने वाला है 3 नए स्मार्टफोन, iQOO Z11 का टीजर आउट, पढ़ें प्रमुख खबरें


सैमसंग भारत में अपनी किफायती रेंज को मजबूत करने के लिए तीन नए बजट स्मार्टफोन्स Galaxy A08, F08 और M08 लाने वाला है। इन तीनों स्मार्टफोन्स को BIS सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर स्पॉट किया जा चुका है। दूसरी तरफ, विवो ने ग्लोबल मार्केट में 8,100mAh की बड़ी बैटरी वाला अपना नया Vivo Y500 4G फोन पेश कर दिया है। इसके साथ ही, iQOO ने भारत में अपने आगामी स्मार्टफोन iQOO Z11 का टीजर जारी कर दिया है, जो iQOO 16 के कैंसिल होने के बाद कंपनी का अगला बड़ा दांव माना जा रहा है। आइये, इन तीनों न्यूज के बारे में डिटेल में जानते हैं।
सैमसंग के आने वाले तीन फोन – सैमसंग जल्द ही भारत में अपने तीन नए बजट स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। कंपनी के अपकमिंग फोन Samsung Galaxy A08 , Galaxy F08 और Galaxy M08 को BIS वेबसाइट पर स्पॉट किया गया है। लिस्टिंग से फोन्स के मॉडल नंबर सामने आ गए हैं। सैमसंग Galaxy A08 का मॉडल नंबर SM-A085F/DS, Galaxy F08 का मॉडल नंबर SM-E085F/DS और Galaxy M08 का मॉडल नंबर SM-M085F/DS है। हालांकि BIS लिस्टिंग में फोन के फीचर्स का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन Galaxy F08 और Galaxy M08 असल में Galaxy A08 के ही रीब्रांडेड वर्जन हो सकते हैं। ये तीनों स्मार्टफोन पिछले साल लॉन्च हुए Galaxy A07, F07 और M07 के अपग्रेड वर्जन होंगे।
Vivo Y500 4G लॉन्च – Vivo ने अपनी Y सीरीज के तहत एक नया स्मार्टफोन Vivo Y500 4G ग्लोबल स्तर पर लॉन्च कर दिया है। इस बजट स्मार्टफोन की सबसे बड़ी यूएसपी बड़ी दमदार बैटरी है। इस फोन में 8,100mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। यह 44W की वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है। इस फोन में 6.83 इंच की FHD+ AMOLED स्क्रीन दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। इसकी पीक ब्राइटनेस 5,000 nits है।
भारत में iQOO Z11 की लॉन्चिंग कन्फर्म – iQOO भारत में अपना नया स्मार्टफोन iQOO Z11 लॉन्च कर दिया है। भारत में लॉन्चिंग के लिए कंपनी ने इसका टीजर जारी कर दिया है। यह खबर ऐसे समय में आई है, जब रिपोर्ट्स के मुताबिक मेमोरी की बढ़ती कीमतों के कारण कंपनी ने अपने फ्लैगशिप फोन iQOO 16 की भारत में लॉन्चिंग कैंसिल कर दी गई है। ऐसे में iQOO Z11 भारत में कंपनी का अगला बड़ा स्मार्टफोन हो सकता है।