
भारत ने अपने पड़ोसी दोस्त अफगानिस्तान को दचाओं की बड़ी-बड़ी खेप भेजी है। ये खेप बड़े-बड़े कंटेनरों में भेजी गई है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया एक्स पर यह जानकारी दी है। भारत अफगानिस्तान, श्रीलंका, नेपाल जैसे देशों में अकसर मदद भेजता रहा है। तालिबान शासित अफगानिस्तान को भेजे गए दवा कंटेनरों को देखकर पाकिस्तान तिलमिलाकर रह जाएगा, जिसके साथ आए दिन सीमा पर संघर्ष करना पड़ रहा है।
अफगानिस्तान के मित्रवत लोगों के साथ…: विदेश मंत्रालय – भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक्स पर अफगानिस्तान को दवा भेजे जाने की फोटो भी पोस्ट की हैं। उन्होंने लिखा-अफगानिस्तान की स्वास्थ्य सेवा को बेहतर बनाना। अफगानिस्तान के मित्रवत लोगों के साथ अपनी मजबूत स्वास्थ्य साझेदारी को दोहराते हुए, भारत ने काबुल के एक सरकारी अस्पताल को दवाइयां और चिकित्सा से जुड़ी जरूरी चीजें पहुंचाई हैं।
दवा कंटेनरों पर लगा है बड़ा-बड़ा तिरंगा – भारत की ओर से भेजे गए दवा कंटेनरों पर बड़ा-बड़ा तिरंगा लगा है, जो भारत और अफगानिस्तान के बीच पुराने रिश्तों को और मजबूती दे रहा है। इन दवा कंटेनरों को देखकर सोशल मीडिया एक्स पर लोग जमकर पोस्ट कर रहे हैं और भारत की मानवीय भावना की तारीफ कर रहे हैं।
अफगानिस्तान के मित्रवत लोगों के साथ अपनी मजबूत स्वास्थ्य साझेदारी को दोहराते हुए, भारत ने काबुल के एक सरकारी अस्पताल को दवाइयां और चिकित्सा से जुड़ी जरूरी चीजें पहुंचाई हैं। रणधीर जायसवाल, प्रवक्ता विदेश मंत्रालय
अफगानी बोले-भारत का धन्यवाद, जय हिंद – सोशल मीडिया एक्स पर एक अफगानी ने रणधीर जायसवाल की पोस्ट पर लिखा-भारत का धन्यवाद; एक अफग़ान होने के नाते मैं कह सकता हूँ कि हमारे बीच हज़ारों सालों से भाईचारे का रिश्ता रहा है… जय हिंद…। एक दिन हम उस पड़ोसी सांप को हरा देंगे जो मुश्किलें पैदा कर रहा है। जाहिर है यहां पड़ोसी का मतलब है पाकिस्तान, जो इन तस्वीरों को देखकर तड़पकर रह गया होगा।
यूजर बोले-हम भारत का धन्यवाद करते हैं – वहीं, एक और यूजर ने लिखा-हम अफगानिस्तान के लोगों के साथ लगातार स्वास्थ्य सेवा सहयोग और दवाइयां व मेडिकल सप्लाई उपलब्ध कराने के लिए भारत का धन्यवाद करते हैं। इस तरह की मानवीय सहायता अफगान लोगों की स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों को पूरा करने में अहम भूमिका निभाती है।
Home / News / भारत ने पाकिस्तान के दुश्मन को भेजे कई कंटेनर दवा, लगा है बड़ा-बड़ा तिरंगा, दोस्त तालिबान खुशी से झूम रहा होगा!
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website