Wednesday , September 2 2026 6:25 PM
Home / News / उषा वेंस पर की घटिया टिप्पणी, जेडी वेंस ने अब्दुल को झाड़ दिया, कहा- मेरी पत्नी नाम जबान पर मत लाना

उषा वेंस पर की घटिया टिप्पणी, जेडी वेंस ने अब्दुल को झाड़ दिया, कहा- मेरी पत्नी नाम जबान पर मत लाना


अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस अपनी भारतवंशी पत्नी उषा वेंस पर की गई टिप्पणी से इतना भड़क गए कि उन्होंने डेमोक्रेटिक पार्टी के सीनेट उम्मीदवार अब्दुल अल-सैयद को कड़ी चेतावनी दे डाली। मिशिगन की एक रैली में जेडी वेंस ने एक चुनावी रैली में कह कि दोबारा मेरी पत्नी का नाम अपनी जबान पर मत लाना। डेमोक्रेटिक उम्मीदवार अब्दुल अल-सैयद ने जे़डी वेंस का मजाक उड़ाते हुए उनकी पत्नी उषा का जिक्र किया था।
जेडी वेंस ने रैली के दौरान अल-सैयद को बहुत-बहुत बुरा इंसान कहा। इसन हमलों से सीनेट की रेस के लिए पहले से ही चल रही कड़वाहट और तेज हो गई है। मिशिगन उन छह सीनेट सीटों में से एक है, जहां नतीजा किसी भी भी तरफ जा सकता है। मिशिगन अमेरिका का अहम स्विंग स्टेट है। इस बीच रिपब्लिकन ने अल-सैयद पर हमले तेज कर दिए हैं।
अल-सैयद पर शरिया कानून के समर्थन का आरोप – अल-सैयद एक प्रोग्रेसिव नेता हैं जिन्होंने डेमोक्रेटिक प्राइमरी चुनाव में पार्टी के बड़े नेताओं के समर्थन वाले उम्मीदवार हेली स्टीवंस को बहुत कम अंतर से हराकर अपनी दावेदारी पक्की की थी। ताजा बयानबाजी की शुरुआत ओहायो रैली में जेडी वेंस की टिप्पणियों से हुई, जिसमें उन्होंने अल-सैयद की शरिया कानून पर पुरानी टिप्पणियों की आलोचना की।
वेंस ने अपने दिवंगत दादा का जिक्र किया और कहा कि काश वह समय में पहले जाकर उन्हें उस राजनेता (अल-सैयद) के बारे में बता पाते, जो खुद कामकाजी लोगों को प्रतिनिधि बताता है, लेकिन शरिया कानून का समर्थन करता है और उसकी आलोचना को वॉइट सुप्रीमेसी मानता है। वेंस ने आगे कहा, “यह मेरे दादाजी वाली डेमोक्रेटिक पार्टी नहीं है।”a