Thursday , October 8 2026 7:46 PM
Home / Lifestyle / क्या आपको मच्छर के काटने के बाद सूजन हुई? यह जानकारी जरूरी है, जानें स्किटर सिंड्रोम के बारे में!

क्या आपको मच्छर के काटने के बाद सूजन हुई? यह जानकारी जरूरी है, जानें स्किटर सिंड्रोम के बारे में!


मच्छर के काटने के बाद लाल निशान, खुजली और हल्की सूजन होना सामान्य इम्यून रिएक्शन है। लेकिन कुछ लोगों में मच्छर की लार में मौजूद प्रोटीन्स के खिलाफ शरीर का रिस्पॉन्स ज्यादा तेज हो सकता है, जिससे अधिक सूजन, लगातार खुजली, लालिमा और कभी-कभी ब्लिस्टर (फफोले) जैसी समस्या हो सकती है। इस तरह के कुछ गंभीर रिएक्शन को स्किटर सिंड्रोम भी कहा जाता है। कुछ मामलों में फीवर या अन्य सिस्टमेटिक लक्षण भी दिखाई दे सकते हैं।
मच्छर के काटने के बाद त्वचा पर छोटा लाल निशान, खुजली या हल्की सूजन होना आम बात है। लेकिन कुछ लोगों में शरीर मच्छर की लार में मौजूद प्रोटीन्स के प्रति ज्यादा तीव्र इम्यून रिस्पॉन्स देता है। ऐसे मामलों में काटने की जगह पर सामान्य से कहीं ज्यादा लालिमा, सूजन, खिजली और दाना या फफोले जैसी समस्या हो सकती है। इसे मच्छर के काटने से हाइपरसेंसेटिविटी (mosquito bite hypersensitivity) कहा जाता है और इसका एक गंभीर लोकल रूप को स्किटर सिंड्रोम के नाम से जाना जाता है।
मच्छर के काटने के बाद शरीर में लाल निशान क्यों बनता है? – मादा मच्छर जब इंसान का खून चूसती है, तो फीडिंग के दौरान अपनी लार त्वचा में छोड़ती है। इस लार में कई प्रोटीन्स और बायोलॉजिक्ल एक्टिव तत्व होते हैं। शरीर का इम्यून सिस्टम इन तत्वों को पहचानकर प्रतिक्रिया करता है। इसी इम्यून रिस्पॉन्स की वजह से काटने वाली जगह पर लालिमा, खुजली और थोड़ी सूजन दिखाई दे सकती है।
एनसीबीआई के अनुसार मच्छर के काटने के बाद त्वचा पर इर्थिमा (erythema) यानी लालिमा और सूजन देखी। रिएक्शन लगभग 15 मिनट के आसपास सबसे ज्यादा दिखाई दे सकती है और अगले कुछ घंटों में धीरे-धीरे कम हो जाती है। 48 घंटे तक स्किन में इम्यून सेल एक्टिविटी भी देखी गई।
सामान्य मच्छर के काटने में आमतौर पर काटी गई जगह पर छोटा खुजली वाला दाना या लाल निशान बनता है। खुजली और सूजन सीमित रहती है और समय के साथ अपने आप कम हो जाती है।
एनसीबीआई के अनुसार विपरीत मॉस्किटो बाइट हाइपरसेंसिटिविटी में (mosquito bite hypersensitivity) में रिएक्शन ज्यादा हो सकता है। प्रभावित जगह पर बड़ा और गर्म सूजन वाला हिस्सा, बहुत ज्यादा खुजली, दर्द या कभी-कभी दाना भी बन सकता है। इसे छोटे रिएक्शन के लेकर बड़े या रेयर रिएक्शन के रूप में अलग-अलग बांटा जा सकता है। यानी केवल मच्छर के काटने के स्थान के आसपास थोड़ी लालिमा होना एलर्जी का पक्का संकेत नहीं है। रिएक्शन का साइज, समय, तीव्रता और साथ दिखाई देने वाले लक्षण ज्यादा महत्वपूर्ण होते हैं।
मच्छर के काटने से एलर्जी क्यों होती है? (Designed By Magnific) – एनसीबीआई और यूनिर्वसिटी हॉस्पिटल के अनुसार अन्य मच्छर काटने से एलर्जी या हाइपरसेंसिटिविटी के लक्षणों व्यक्ति के इम्यून रिस्पॉन्स के अनुसार अलग-अलग हो सकते हैं। इनमें मुख्य रूप से शामिल हैं।
बहुत ज्यादा खुजली – सामान्य बाइट (मच्छर के काटने की जगह) में भी खुजली होती है, लेकिन हाइपरसेंसिटिविटी में खुजली काफी तेज और परेशान करने वाली हो सकती है। कुछ लोगों में खरोंच की वजह से स्किन को अन्य समस्याएं जैसे सेकेंडरी इंफेक्शन का खतरा भी बढ़ सकता है।
लालिमा के साथ अधिक सूजन – मच्छर के काटने वाली जगह के आसपास छोटा दाना बनने के बजाय कई सेंटीमीटर तक फैला हुआ सूजन और लालिमा दिखाई दे सकती है। इसे लार्ज लोकल रिएक्शन कहा जाता है।
स्किन में गर्म लगना या दर्द होना – रिएक्शन ज्यादा बढ़ने पर प्रभावित स्किन गर्म महसूस हो सकती है और छूने पर दर्द हो सकता है। हालांकि ऐसा रिएक्शन कभी-कभी बैक्टीरियल स्किन इंफेक्शन जैसी स्थितियों से भी मिलता-जुलता दिखाई दे सकता है, इसलिए केवल ऊपरी दाने के सही स्थिति के बारे में पता नहीं चलता है।
पानी भरे छाले – कुछ तीव्र लोकल रिएक्शन में काटने वाली जगह पर छाव बन सकता है। एनसीबीआई के अनुसार 2025 में प्रकाशित एक स्टडी में स्किटर सिंड्रोम वाले बच्चों में बाइट की जगह पर कठोरता के साथ फफोले वाला छाव काफी सामान्य रूप से पाए गए।
बुखार या शरीर में अन्य लक्षण – गंभीर मॉस्किटो हाइपरसेंसिटिविटी में केवल स्किन रिएक्शन ही नहीं, बल्कि बुखार और अन्य लक्षण भी हो सकते हैं। हालांकि ऐसे रिएक्शन असामान्य हैं और इनके पीछे अलग-अलग मेडिकल कंडीशन्स हो सकती हैं।
स्किटर सिंड्रोम क्या है? – स्किटर सिंड्रोम मॉस्किटो बाइट के प्रति एक इंफ्लामेटरी रिएक्शन है। इसमें सामान्य बाइट की तुलना में सूजन काफी बड़ी हो सकती है। इसके साथ तीव्र खुजली, लालिमा, गर्म और कभी-कभी बुखार और छाले की तरह दाना भी दिखाई दे सकते हैं।
एनसीबीआई के अनुसार एक स्टडी में स्किटर सिंड्रोम के 15 बच्चों का अध्ययन किया गया। इनमें 73% में कोठरता के साथ फफोले जैसा घाव देखा गया, जबकि 27% में जलन जैसी दिखने वाली कठोरता थी। रिएक्शन का व्यास (diameter 5 से 20 cm) तक पाया गया।
स्किटर सिंड्रोम को बैक्टीरियल सेल्यूलाइटिस (bacterial cellulitis) समझ लेना भी संभव है क्योंकि दोनों में लालिमा, गर्म और सूजन महसूस होती है। इसलिए यदि मच्छर के काटने के बाद सूजन लगातार बढ़ रही है या लक्षण असामान्य हैं, तो डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।
मच्छर के काटने के बाद छोटा लाल निशान और खुजली होना आम इम्यून रिएक्शन है और इसे हर बार एलर्जी नहीं माना जाता। लेकिन अगर बाइट के बाद बहुत अधिक सूजन, तेज खुजली, लंबे समय तक रहने वाली लालिमा, फफोले की तरह दाना दिखाई दें, तो ऐसे में मॉस्किटो हाइपरसेंसिटिविटी या स्किटर सिंड्रोम की संभावना हो सकती है। सही पहचान के लिए रिएक्शन के आकार और समय के साथ-साथ लक्षणों की हिस्ट्री देखी जाती है।