Friday , November 13 2026 6:25 PM
Home / Lifestyle / महाराणा प्रताप के वंशज नन्हे राजकुमार ने छुए राजकुमारी के पैर, पारंपरिक अंदाज में मनाया भाई दूज, देसी रूप लगा प्यारा

महाराणा प्रताप के वंशज नन्हे राजकुमार ने छुए राजकुमारी के पैर, पारंपरिक अंदाज में मनाया भाई दूज, देसी रूप लगा प्यारा


​उदयपुर का मेवाड़ राजघराने महाराणा प्रताप का वंशज है। लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ राजघराने के 77वें दीवान की भुमिका निभा रहे हैं, तो महारानी निवृत्ति कुमारी मेवाड़ अक्सर ही अलग- अलग कार्यक्रमों में नजर आती हैं। जहां उनका देसी पहनावा दिल जीत लेता है, तो अब भाई दूज के मौके पर राज परिवार के नन्हे राजकुमार हरितराज सिंह मेवाड़ का संस्कारी अंदाज दिल जीत गया। जिन्होंने अपनी पोशाक पहनी राजकुमारी बहन, प्राणेश्वरी कुमारी मेवाड़ के पैर छुकर आशीर्वाद दिया, जहां दोनों का पारंपरिक कपड़ों में अंदाज बेहद प्यारा लगा।
यही नहीं उनका रीति- रिवाजों को सुंदर तरीके से निभाना भी देखते ही बना। तभी तो पोशाक में राजकुमारी और कुर्ता पहन दीदी के साथ ट्विनिंग करते राजकुमार की क्यूटनेस ने सबका दिल जीत लिया। जिनकी खूबसूरती वीडियो महारानी निवृत्ति ने शेयर की और उन पर खूब प्यार लुटाया। (फोटो साभार: इंस्टाग्राम @nivrittikumarimewar)
देसी लुक में भाई- बहन ने किया कलर- कोऑडिनेट – भाई दूज के पावन पर्व पर दोनों बच्चों ने पूरी तरह से ट्रेडिशनल भारतीय और राजशाही पोशाक पहनी, जिसमें दोनों बेहद प्यारे नजर आ रहे हैं। दोनों के आउटफिट्स का कलर पैलेट एक- दूसरे से पूरी तर कोऑर्डिनेट कर रहा है, जहां राजकुमार ने लाल- नारंगी (कोरल शेड) और सफेद रंग का कॉम्बिनेशन चुना, वहीं राजकुमारी ने केसरिया- पीले और लाल रंग के खूबसूरत कॉम्बिनेशन वाला अटायर पहना। जिसमें दोनों का पारंपरिक अंदाज प्यार लगा।
धोती- कुर्ता में प्यारे लगे राजकुमार – राजकुमार के आउटफिट की बात करें, तो उन्होंने ब्रोकेड फैब्रिक का लाल और सुनहरे पैटर्न वाला अंगरखा स्टाइल शॉर्ट कुर्ता पहना है, जिस पर बारीक जरी का ट्रेडिशनल ऑल-ओवर वर्क नजर आ रहा है। कुर्ते की साइड में डोरी और लटकन की खूबसूरत डिटेलिंग है। इस कुर्ते के साथ उन्होंने सफेद रंग की रेडी-टू-वियर धोती पेयर की, जो उन्हें एकदम पारंपरिक और शाही राजपूती देसी लुक दे रही है।
सिर पर पगड़ी, माथे पर तिलक और मनमोहक मुस्कान – राजकुमार के लुक में निखार उनके सिर पर बंधी नारंगी रंग की राजपूती पगड़ी (साफा) से आ रहा है, जिसमें ऊपर गोटा- पट्टी की डिटेलिंग बॉर्डर और सुनहरी कलगी की सजावट की गई है। उनके माथे पर लगा लाल रोली और अक्षत का तिलक पारंपरिक धार्मिक रीति- रिवाजों की झलक देता है। गले में फूलों की लंबी माला पहन चेहरे पर मुस्कान लिए राजकुमार का देसी अंदाज हर किसी का दिल जीत रहा है।
पोशाक में सुंदर लगीं राजकुमारी – राजकुमारी प्राणेश्वरी के लुक की बात करें, तो उन्होंने बेहद खूबसूरत कलरफुल कॉम्बिनेशन वाली पारंपरिक राजस्थानी पोशाक पहनी है। इस पोशाक पर बारीक सुनहरी बूटी का काम, भारी गोटा- पत्ती और किरण लेस से खूबसूरत डिटेलिंग की गई है, खासकर बॉर्डर पर हुआ काम इसे शाही टच दे रहा है। जिसके साथ उन्होंने मैचिंग कुर्ती- कांचली पहन ओढ़नी को सिर पर बड़े ही सलीके से लिया है, जिस पर भी गोटा- वर्क चमक रहा है।
राजस्थानी राजपूत पोशाक का महत्व भी जानिए – राजकुमारी द्वारा पहनी गई यह पोशाक असल में राजस्थान की पारंपरिक राजपूती पोशाक ( कुर्ती- कांचली, घाघरा और ओढ़नी) है। राजघरानों और राजस्थान की समृद्ध परंपरा में शुभ अवसरों, तीज- त्योहारों और भाई दूज जैसे उत्सवों पर बच्चियों और महिलाओं द्वारा यह 4- पीस पारंपरिक पोशाक पहनी जाती है। यह पोशाक न केवल संस्कृति की गरिमा को दर्शाती है, बल्कि शाही ठाठ भी दिखा जाती है।
पारंपरिक गहनों के साथ पूरा हुआ लुक -राजकुमारी की पोशाक की सुंदरता पर फोकस बनाए रखने के लिए जूलरी को काफी सटल, पारंपरिक और एलिगेंट रखा। माथे पर उन्होंने खूबसूरत बोड़ला पहना है और कानों में छोटे पारंपरिक झुमके हैं। इसके अलावा उनके हाथों में लाल और कांच-गोटे की मैचिंग चूड़ियां व कड़े नजर आ रहे हैं, जो राजकुमारी के देसी लुक को पूरी तरह से कंप्लीट कर गए।