Thursday , November 12 2026 5:22 AM
Home / Uncategorized / अमेरिका क्या ईरान पर अचानक हमले करेगा, तीसरा एयरक्राफ्ट कैरियर पहुंचा सिंगापुर, युद्ध पर ट्रंप झूठ बोल रहे?

अमेरिका क्या ईरान पर अचानक हमले करेगा, तीसरा एयरक्राफ्ट कैरियर पहुंचा सिंगापुर, युद्ध पर ट्रंप झूठ बोल रहे?


अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कतर से कहा है कि ‘ईरान युद्ध खत्म हो चुका है।’ लेकिन अमेरिका के इरादे साफ नहीं लग रहे हैं। अमेरिकी नौसेना के तीन एयरक्राफ्ट कैरियर भारी भरकम हथियारों के साथ ईरान की तरफ तेजी से बढ़ रहे हैं। इनमें से एक एयरक्राफ्ट कैरियर ‘यूएसएस थियोडोर रूजवेल्ट’ सिंगापुर पहुंच चुका है। सैटेलाइट तस्वीरों में दिख रहा है कि ‘यूएसएस थियोडोर रूजवेल्ट’ सिंगापुर पहुंच चुका है। ये तीनों एयरक्राफ्ट कैरियर परमाणु ऊर्जा से चलने वाले हैं।
इनमें से दो एयरक्राफ्ट कैरियर जॉर्ज एच.डब्ल्यू. बुश और जॉर्ज वाशिंगटन पहले से ही मौजूद रहे हैं और अब तीसरे एयरक्राफ्ट कैरियर के पहुंचने से ईरान की घेराबंदी काफी सख्त हो जाएगी। हालांकि फिलहाल साफ नहीं है कि ये तीनों एयरक्राफ्ट कैरियर कब तक साथ मिलकर ऑपरेशन चलाएंगे या फिर कब तक एक साथ रहेंगे। लेकिन ऐसी जानकारी आ रही है कि ‘यूएसएस थियोडोर रूजवेल्ट’ के ‘यूएसएस जॉर्ज वाशिंगटन’ की जगह लेने की संभावना है।
रिपोर्ट के मुताबिक 4 नवंबर 2026 को USS थियोडोर रूजवेल्ट (CVN 71) रॉयल ऑस्ट्रेलियन नेवी के रिप्लेनिशमेंट ऑयलर HMAS स्टालवार्ट (A304) के साथ चल रहा था। ये एयरक्राफ्ट कैरियर अब ईरान की तरफ बढ़ रहा है। सिंगापुर में एक पोर्ट विजिट के बाद मलक्का जलडमरूमध्य से होते हुए हिंद महासागर को पार कर मध्य पूर्व (अरब सागर) की ओर बढ़ रहा है। इसके मध्य नवंबर तक अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के अधिकार क्षेत्र में प्रवेश करने की उम्मीद है।