
माइक्रोसॉफ्ट में ग्लोबल आउटेज के चलते गुरुवार को हजारों यूजर्स को परेशानी का सामना करना पड़ा है। माइक्रोसॉफ्ट 365, आउटलुक और दूसरी सेवाएं पांच घंटे तक बाधित रहीं। माइक्रोसॉफ्ट का कहना है कि वह प्रभावित सर्वर को रिस्टोर करने के लिए काम कर रहा है। अब तक इसमें कुछ हद तक सुधार देखने को मिला है। कंपनी ने बताया कि प्रभावित सर्वरों में से कुछ को रिस्टोर कर दिया गया है और वे अभी तक स्थिर हैं। इसके साथ ही रुकावट को कम करने के लिए ट्रैफिक वैकल्पिक रूट पर भेजा जा रहा है।
गुरुवार को बड़े ग्लोबल आउटेज के चलते माइक्रोसॉफ्ट 365 सुइट तक पहुंच बाधित हो गई थी। इससे आउटलुक, टीम्स, वर्ड, एक्सेल, पावरवॉइंट, शेयरपॉइंट और वनड्राइव के लिए यूजर्स को मुश्किल का सामना करना पड़ा था। माइक्रोसॉफ्ट ने एक अपडेट में कहा, “हम प्रभावित सर्वरों के एक हिस्से को वापस सेवा में ला रहे हैं और वे अभी तक स्थिर हैं।” कंपनी ने आगे बताया कि ट्रैफिक और कनेक्शन को वैकल्पिक रास्तों पर भेजने के बाद सुधार देखा गया है।
साइबर हमले का संकेत नहीं – माइक्रोसॉफ्ट के एक प्रवक्ता ने कहा कि ‘कंपनी को साइबर हमले का कोई संकेत नहीं मिला है।’ अमेरिकी समयानुसार गुरुवार दोपहर 1 बजे के आसपास माइक्रोसॉफ्ट 365 से जु़ड़ी सेवाओं में समस्या देखने को मिली। दुनियाभर में सेवाओं में पहुंच को लेकर 1 लाख 30 हजार शिकायतें दर्ज की गईं, जिसमें वर्ड, एक्सेल, पावरपॉइंट, आउटलुक, टीम्स, शेयरपॉइंट और वनड्राइव में समस्या देखी गई।
यूजर्स को क्या हुई दिक्कत? – आउटेज पर नजर रखने वाली वेबसाइट डाउनडिटेक्टर ने बताया कि यूजर्स ने आउटलुक तक रीच, ईमेल भेजने और रिसीव करने के साथ ही इनबॉक्स लोड होने में मुश्किलों की सूचना दी।
इसके साथ ही हजारों यूजर्स ने Teams, माइक्रोसॉफ्ट के AI असिस्टेंट कोपायलट और माइक्रोसॉफ्ट 365 एप्लीकेशन में रुकावटों की शिकायत दर्ज की।
माइक्रोसॉप्ट ने कैसे निकाला हल? – कंपनी ने बाद में पाया कि इस गड़बड़ी का संभावित कारण इंफ्रास्ट्रक्चर के कुछ हिस्सों पर बढ़ा हुआ लोड था। कई सर्वर ऑटोमेटेड हेल्थ चेक में फेल होने के चलते अचानक अनअवलेबल हो गए थे। इसके बाकी सर्वर पर ट्रैफिक का बोझ आ गया। माइक्रोसॉफ्ट ने प्रभावित सर्वर के एक हिस्से पर अल्टरनेटिव हेल्थ-चेक का तरीका अपनाया, जिससे उन्हें रिस्टोर किया जा सका। इसके बाद कंपनी ने इस तरीके बड़े पैमाने पर लागू करना शुरू किया।
Home / Uncategorized / माइक्रोसॉफ्ट Outlook ग्लोबल आउटेज का शिकार, दुनियाभर में यूजर्स को परेशानी, 130000 से ज्यादा शिकायतें
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website