Wednesday , June 10 2026 8:51 PM
Home / Sports / बटलर की पारी पड़ी पंजाब पर भारी, बने मैच के ‘हीरो

बटलर की पारी पड़ी पंजाब पर भारी, बने मैच के ‘हीरो


नई दिल्ली: मुंबई ने आज यहां पंजाब के द्वारा दिया गया 199 रनों का लक्ष्य 27 गेंद शेष रहते हुए आठ विकेट से हासिल कर अपना विजय अभियान जारी रखा। मुंबई की तरफ से जोस बटलर ने 37 गेंदों पर 7 चौकों और 5 चौकों की मदद से 77 रनों की पारी खेली, जिसके लिए उन्होंने मैन ऑफ द मैच चुना गया।

बटलर ने पहले पार्थिव पटेल(18 गेंदों पर 37 रन) के साथ पहले विकेट के लिए 5 गेंदों पर 81 रन जोड़े। इसके बाद बटलर ने नीतिश राणा(34 गेंदों पर नाबाद 62 रन) के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिये 44 गेंदों पर 85 रन की साझेदारी की जिससे मुंबई ने बड़ा लक्ष्य केवल 15.3 आेवर में हासिल कर दिया।

बटलर ने मैन ऑफ द मैच बनने के बाद कहा, ‘‘ मुझे टूर्नामेंट में वाकई अच्छा लगा। मैं हमेशा ऐसा प्रदर्शन रखने के लिए बेताब था और आज मैने अच्छा खेल दिखाया। यह एक छोटा सा मैदान है और यहां विकेट भी शानदार था। उन्होंने कहा कि सौभाग्य से हमने टॉस जीता और हम एक अच्छी शुरुआत के लिए उतरे, जिसके बाद हमने पारी के माध्यम से गति सही करने में कामयाब रहे।