
ब्यूनस आयर्स: अर्जेंटीना के मेंडोजा शहर में जापानी नन को स्कूली बच्चों के कथित यौन शोषण के दर्जनों मामलों में गिरफ्तार किया गया है।
अधिकारियों ने बताया कि आत्मसमर्पण करने से पहले 42 वर्षीय यह नन कोसाका क्यूमीको लगभग एक महीने से भी ज्यादा समय से फरार चल रही थी । नन ने न्यायिक अधिकारियों से कहा ‘‘मैं निर्दोष हूं।’’ उन अधिकारियों ने उस नन को एक स्थानीय महिला जेल में हिरासत में रखने का आदेश दिया है जबकि उसके कथित अपराधों की जांच की गई है । उस पर दो पादरियों निकोल कोर्राडी और होरासियो कोर्बाको के साथ मिलीभगत का संदेह है, जिन्हें पिछले साल मूक बधिर बच्चों के स्कूल प्रोवोलो में बाल यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। स्कूल के तीन कर्मचारियों जॉर्ज बॉर्डन, जोस लुइस आेजेडा और अरमांडो गोमेज को भी गिरफ्तार किया गया है और उन्हें हिरासत में रखा गया है। जांचकर्ता पादरियों और अध्यापकों के खिलाफ 30 से ज्यादा गवाहियों की जांच कर रहे हैं।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website