
पेरिस: इस वर्ष खराब फार्म से जूझ रहे नंबर एक खिलाड़ी ब्रिटेन के एंडी मरे महीने के अंत में शुरू हो रहे दूसरे ग्रैंड स्लेम फ्रेंच ओपन से पहले बीमार हो गए हैं।
रिपोर्टों के अनुसार 30 वर्षीय मरे इस समय बीमार हैं। हालांकि वह ठीक होने की भरसक कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने हल्का अभ्यास भी किया है और टूर्नामैंट के शुरू होने से पहले संवाददाता सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे।
मरे के लिए फार्म और चोटों के हिसाब से यह वर्ष अच्छा नहीं रहा। उन्हें फरवरी की चोट के बाद मार्च में कोहनी की चोट से जूझना पड़ा था। इसी के चलते वह मियामी ओपन तथा डेविस कप टाई में नहीं खेल पाये थे। शीर्ष वरीय मरे को इस वर्ष कई उलटफेरों का भी शिकार होना पड़ा जिससे उनकी नंबर वन की कुर्सी भी खतरे में आ गयी है। फ्रेंच ओपन के मुख्य ड्रा की शुरुआत 28 मई से हो रही है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website