
दक्षिण अफ्रीका ने एक बार फिर भारतीय स्टार क्रिकेटर विराट कोहली के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। पिछले कई सालों से अमला भारतीय कप्तान के रिकॉर्ड्स को तोड़ कर अपना नाम दर्ज करवा रहे हैं।
स्टार बल्लेबाज हाशिम अमला ने चैंपियंस ट्रॉफी ग्रुप बी के एक मैच में शनिवार को श्रीलंका के खिलाफ 112 गेंदों में 25वां एकदिवसीय शतक पूरा किया। इस शतक के साथ ही अमला ने एक वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम करते हुए कोहली को भी पीछे छोड़ दिया।
अमला वनडे क्रिकेट में सबसे कम पारियों में 25 शतक जड़ने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने वनडे करियर के 25वें शतक को पूरा करने के लिए कुल 151 पारियां खेली। वहीं कोहली ने ये कारनामा 162 पारियों में किया था।
रिकॉर्ड्स लिस्ट
हाशिल अमला (द. अफ्रीका)- 151 पारी
विराट कोहली (भारत)- 162 पारी
सचिन तेंदुलकर (भारत)- 234 पारी
रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया)- 279 पारी
सनत जयसूर्या (श्रीलंका)- 373 पारी
इसके अलावा अमला ने भारतीय दिग्गज खिलाड़ी कोहली के हाल ही में सबसे तेज 7000 रन बनाने का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया था। ऐसा पहली बार नहीं है इससे पहले भी अमला ने कोहली के कई रिकॉर्ड तोड़े हैं।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website