Sunday , September 8 2024 1:22 PM
Home / News / इजिप्ट एयर प्लेन क्रैशः 69 लोग लापता

इजिप्ट एयर प्लेन क्रैशः 69 लोग लापता

plane-671715इजिप्ट एयर की ओर से इस खबर को कन्फर्म किया गया है कि उसका प्लेन राडार से लापता हो गया है।
काहिरा.पेरिस से काहिरा जा रही इजिप्ट एयरलाइंस की फ्लाइट MS804 समंदर (मेडिटेरेनियन सी) में क्रैश हो गई। पेरिस के चार्ल्स द गॉल एयरपोर्ट से बुधवार रात 11.09 बजे (लोकल टाइम) इस फ्लाइट ने उड़ान भरी थी। रात 2.45 बजे 37,000 फीट की ऊंचाई पर प्लेन राडार से गायब हो गया था। इसमें 59 पैसेंजर्स के साथ 10 क्रू मेंबर सवार हैं। इजिप्ट आर्मी के एयरक्राफ्ट और शिप प्लेन की लास्ट लोकेशन पर सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। ग्रीस भी इसमें मदद कर रहा है।

कैसे गायब हुआ प्लेन…
– इजिप्ट एयर की ओर से सोशल मीडिया पर दी गई जानकारी के मुताबिक, प्लेन में 59 पैसेंजर सवार हैं।
– फ्लाइट MS804 बोइंग 737-800 ने बुधवार रात 11.09 बजे चार्ल्स द गॉल से उड़ान भरी।
– कुछ वक्त के बाद ही यह राडार से गायब हो गया।
– एयरलाइंस अथॉरिटी के मुताबिक, प्लेन के पायलट को 6275 घंटे की उड़ान का एक्सपीरियंस था।
– बताया जा रहा है कि राडार से गायब होने से 10 मिनट पहले प्लेन ने रेडियो कॉन्टेक्ट किया था।
– ग्रीक मर्चेंट नेवी ने साउथ मेडिटेरेनियन समुद्र में क्रैश होकर किसी ऑब्जेक्ट के गिरने की बात कही है। हालांकि, अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। (आगे की स्लाइड्स में देखें ट्वीट)
EGYPTAIR ने क्या कहा?
– EGYPTAIR का कहना है कि जिस वक्त फ्लाइट राडार से गायब हुई, उस दौरान यह 37.000 ft पर उड़ रही थी।
– उस दौरान 10 माइल अंदर तक प्लेन इजिप्ट के एयरस्पेस में था।
प्लेन में कितने लोग थे?
– 59 पैसेंजर्स (तीन बच्चे शामिल)
– 3 सिक्युरिटी मेंबर
– 2 कॉकपिट क्रू
– 5 केबिन क्रू
किन देशों के पैसेंजर?
– 15 फ्रेंच
– 30 मिस्र
– 1 ब्रिटिश
– 2 बेल्जियम
– 2 इराक
– 1 कुवैत
– 1 सऊदी
– 1 सूडान
– 1 चाड
– 1 पु्र्तगाल
– 1 अल्जीरिया
– 1 कनाडा
मार्च में हाईजैक हुआ था इजिप्ट एयर का प्लेन
– इससे पहले मार्च में अलेक्जेंड्रिया से काहिरा आ रहे इजिप्ट एयर का एक प्लेन हाईजैक हो गया था।
– प्लेन एक प्रोफेसर ने हाईजैक किया था। करीब 6 घंटे तक होस्टेज ड्रामा चला। इसके बाद उसे साइप्रस के लारनाका एयरपोर्ट से अरेस्ट कर लिया गया था।
– एक्स वाइफ से मिलने और उसे लेटर देने की सनक में उसने प्लेन हाईजैक कर लिया था।