
22वीं एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप, भुवनेश्वर
8 जुलाई, 2017- भुवनेश्वर से डॉ. विवेक शर्मा
उड़ीसा की राजधानी भुवनेश्वर में चल रही 22वीं एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारतीय महिला एथलीटों ने पहले दिन से अपना दबदबा बना रखा है। अब तक भारत द्वारा जीते गए 20 पदकों में से 12 पदक महिला खिलाड़ियों ने जीते हैं जिसमें 4 स्वर्ण पदक, दो रजत औऱ सात कांस्य महिला एथलीटों ने अपने नाम किया है। एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप का पहला स्वर्ण पदक भारत को मनप्रीत कौर ने दिलवाया। मनप्रीत ने 18.28 मीटर दूर गोला फेंक कर स्वर्ण पदक जीता। इसके साथ ही मनप्रीत ने लंदन में होने वाली विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए अपना स्थान पक्का कर लिया। प्रतियोगिता के बाद मनप्रीत कौर ने कहा कि “ मेरी कामयाबी का पूरा श्रेय मेरे पति और कोच को जाता है साथ ही मेरी बेटी भी मुझसे काफी उम्मीदें रखती है।“ मनप्रीत ने भावुक होते हुए कहा कि “ मेरी बेटी ने कहा था कि मम्मी मुझे सिर्फ गोल्ड मैडल ही चाहिए, इसलिए स्वर्ण पदक जीतकर मैं काफी खुश हूं।” मनप्रीत अपने करियर में ज़बर्दस्त फॉर्म में हैं, ये इस बात की जानकारी इस तथ्य से मिल जाती है कि भुवनेश्वर में सिर्फ उन्होंने ही 18 मीटर से ज्यादा की दूरी तक गोला फेंकने में कामयाबी हासिल की। आयोजनकर्ता भी स्थानीय यानी की उड़ीसा की महिला एथलीटों को काफी तवज्जो दे कर रहे हैं। श्राबणी नंदा की माताजी को मैडल समारोह में मैडल पहनाने के लिए आमंत्रित किया तो दुती चंद की बहन ने भी ये जिम्मेदारी संभाली।स्थानीय और राष्ट्रीय मीडिया में भी भारतीय महिला एथलीटों को ज्यादा कवरेज मिल रहा है जिसमें भारत की स्टार धावक दुती चंद, श्राबणी नंदा, सुधा सिंह, मनप्रीत कौर, चित्रा, अऩु रानी, निर्मला, जिस्ना मैथ्यू शामिल हैं।
तीसरे दिन तक भारत के मैडल विजेता- 7 स्वर्ण + 4 रजत + 9 कांस्य= 20पदक
स्वर्ण पदक
रजत पदक
कांस्य पदक
1.मनप्रीत कौर
1. नीना वी
1.जिस्ना मैथ्यू
2.जी. लक्ष्मणनन
2. तजिन्दर पाल सिंह
2.दुती चंद
3.निर्मला
3. अनु आर
3.शीना एनवी
4.मोहम्मद अनास
4. आरोकिया राजीव
4.विकास गौड़ा
5.चित्रा पीयू
5.नयना जेम्स
6.अजय सरोज
6.अन्नू रानी
7.सुधा सिंह
7.संजीवनी जाधव
8.जबीर एम पी
9. 4×100मी.महिला रिले
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website