Wednesday , March 4 2026 11:24 PM
Home / Sports / टीम के खराब प्रदर्शन पर श्रीलंकाई समर्थकों ने मैदान में फैंकी बोतलें

टीम के खराब प्रदर्शन पर श्रीलंकाई समर्थकों ने मैदान में फैंकी बोतलें


पल्लेकेले:भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे एकदिवसीय क्रिकेट मैच के दौरान दर्शकों के हंगामें के बाद मैच कुछ देर के लिए रोकना पड़ा। श्रीलंका के निराशाजनक प्रदर्शन से नाराज फैंस ने मैदान पर बोतलें फेंकनी शुरू कर दी। सुरक्षाकर्मियों के काफी समझाने के बाद भी जब उत्पात नहीं थमा तो खेल रोक दिया गया।
हालांकि कुछ देर बाद फिर से मैच शुरू किया गया और स्टेडियम से सभी दर्शकों को बाहर कर मैच फिर से शुरू किया गया, जिसके बाद भारत ने 29 गेंदें शेष रहते 6 विकेट से मैच जीत लिया। रोहित शर्मा (124) और महेंद्र सिंह धोनी (67) ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम को जीत दिलाई।

भारत हालांकि जब जीत से सिर्फ आठ रन दूर था तब दर्शकों ने मैदान पर बोतलें फेंकनी शुरू की दी जिसके कारण लगभग 35 मिनट तक खेल रुका रहा। इस घटना ने 1996 विश्व कप में इन दोनों टीमों के बीच कोलकाता में हुए सेमीफाइनल की याद ताजा हो गई जब भारत के हार के करीब पहुंचने पर घरेलू दर्शकों ने ईडन गार्डन्स में स्टैंड में आग लगा दी थी। दर्शकों ने मैदान पर बोतलें फेंकनी शुरू कर दी थी जिसके बाद श्रीलंका को विजेता घोषित किया गया था।

हालांकि यहां ऐसी नौबत नहीं आई और दर्शकों के एक समूह को मैदान से बाहर करके लगभग 35 मिनट के ब्रेक के बाद मैच दोबारा शुरू हुआ और भारत ने जीत की औपचारिकता पूरी की।