Wednesday , March 4 2026 11:26 PM
Home / Sports / ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज ने फेंकी क्रिकेट इतिहास की सबसे खराब गेंद, देखें वीडियो

ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज ने फेंकी क्रिकेट इतिहास की सबसे खराब गेंद, देखें वीडियो


नई दिल्लीः क्रिकेट मैच के दाैरान कई ऐसे वाक्या देखने को मिलते हैं जो कभी नहीं भूलाए जा सकते। ऐसा ही एक वाक्या बांग्लादेश-आॅस्ट्रेलिया के बीच चल रहे 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में देखने को मिला। इस दाैरान ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पैट कमिंस ने एक ऐसी अजीबो-गरीब गेंद फेंकी, जिसे क्रिकेट इतिहास की सबसे खराब गेंद गेंद करार दिया गया है।
बांग्लादेश के बल्लेबाज नासिर हुसैन क्रीज पर खड़े थे आैर मैच का 67वां ओवर कमिंस करने आए। कमिंस जब गेंदबाजी करने आए तो गेंद डालते वक्त उनकी पकड़ ढीली पड़ गई और गेंद बल्लेबाज के पास जाने की बजाय दूर खड़े फील्डर के पास जा पहुंची। ऐसे में मैदान पर मौजूद खिलाड़ी बेहद हैरान रह गए। हालांकि कमिंस मुस्कुराते हुए नजर आए।
अपांयर भी उनकी गेंद से हैरान रह गए आैर उन्होंने थोड़ा रुक कर इसे नो बाॅल दिया। कमिंस ने पहली पारी में 16 ओवर की गेंदबाजी की, जिसमें उन्होंने 3 विकेट हासिल किए। उनकी गेंदबाजी की बदाैलत आॅस्ट्रेलिया की टीम बांग्लादेश को पहली पारी में 260 रन बनाकर आउट हो गई।