Wednesday , March 4 2026 9:41 PM
Home / Sports / टेस्ट क्रिकेट में ऐेसा कारनामा करने वाले पहले गेंदबाज बने लियोन

टेस्ट क्रिकेट में ऐेसा कारनामा करने वाले पहले गेंदबाज बने लियोन


ई दिल्ली: आस्ट्रेलिया और बंगलादेश के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज में आस्ट्रेलिया चाहे पहला मैच हार गई हो, लेकिन दूसरे टेस्ट मैच में आस्ट्रेलिया के ऑफ स्पिन गेंदबाज नाथन लियोन ने अपने नांम एक बड़ा रिकॉर्ड दर्ज कर लिया है। उन्होंने वो कर दिखाया जो क्रिकेट के इतिहास में अब तक कोई भी गेंदबाज नहीं कर पाया है। उन्होंने बंगलादेश के चार बल्लेबाज एक ही तरीके से आउट कर दिए इससे पहले ऐसा किसी गेंदबाज ने नहीं किया।
उन्‍होंने बांग्‍लादेश की पहली पारी के दौरान के अपने चार विकेट एलबीडब्‍ल्‍यू करते हुए हासिल किए। यह बांग्‍लादेशी टीम के पहले चार विकेट भी रहे। टेस्‍ट क्रिकेट के इतिहास में इससे पहले ऐसा कभी नहीं हुआ जब किसी एक गेंदबाज ने विपक्षी टीम के चार बल्‍लेबाजों को एक ही तरीके से आउट किया हो। एेसा कारनामा करने वाले वह पहले गेंदबाज हैं। लियोन ने जिन बल्लबाजो को अपना शिकार बनाया उनमे तमीम इकबाल (9 रन), सौम्य सरकार (33 रन), इमरुल कायस (4 रन) और मोनीमुल हक (31) रन शामिल थे। उन्होंने यह कारनामा करके अपने नाम खास उपलब्धि हासिल कर ली है।
लियोन ने अब तक आस्ट्रेलिया की तरफ से 69 टेसट मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 131 पारियों में 263 विकेट झटकाए हैं औैर 8504 रन दिए हैं। वहीं अगर बात बल्लेबाजी की करें तो उन्होंने 683 रन बनाए हैं।