Wednesday , March 4 2026 11:25 PM
Home / Sports / कोहली ने शेयर किया 5 सेकंड का वीडियो, जीत लेगा आपका दिल

कोहली ने शेयर किया 5 सेकंड का वीडियो, जीत लेगा आपका दिल


नई दिल्लीः  भारतीय कप्तान विराट कोहली हमेशा अपने अच्छे विचारों आैर देश के प्रति प्रेम-भावना को व्यक्त करते नजर आते हैं। उन्होंने अब एक बार फिर अपने ट्वीटर आैर इंस्टाग्राम पर 5 सेकंड का वीडियो शेयर किया है, जो हर किसी का दिल जीत लेगा।
वीडियो में कोहली चेहरे पर हल्की सी मुस्कान लिए राष्ट्रीय धव्ज तिरंगे के साथ खड़े दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने वीडियो शेयर करते लिखा- अब तक का सबसे अच्छा अनुभव। साथ ही उन्होंने हैश टैग में लिखा- #JaiHind #ShootDiaries।
कोहली के दिल में हर किसी के लिए सम्मान है। हाल ही में चैंपियंस ट्राॅफी के फाइनल में भारत को पाकिस्तान से हार मिली, लेकिन बावजूद इसके कोहली ने पाकिस्तान टीम की जमकर सराहना की थी। इसके बाद पाकिस्तान फैंस भी कोहली के दिवाने हो गए थे।