Wednesday , March 4 2026 11:24 PM
Home / Sports / सेरेना विलियम्स ने पहली बार शेयर की अपनी नन्हीं परी की तस्वीरें

सेरेना विलियम्स ने पहली बार शेयर की अपनी नन्हीं परी की तस्वीरें


अमरीकी टेनिस स्टार सेरेना विलियम्स ने इन दिनों अपने खेल की वजह से नहीं बल्कि अपनी क्यूट बेटी की वजह से सुर्खियों में हैं। हाल ही में सेरेना ने पहली बार अपनी बेटी की फोटो शेयर की है। जिसका नाम एलेक्सिस ओलिंपिया ओहानियन जूनियर रखा है।

बता दें कि सेरेना ने 1 सितंबर को बेटी को जन्म दिया था। सोशल मीडिया पर बेटी की फोटोज शेयर करते हुए सेरेना ने अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी का वीडियो भी शेयर किया है। इस वीडियो में उन्होंने बताया कि उन्हें डिलिवरी के बाद कुछ परेशानियों के कारण उन्हें करीब 6 दिन तक हॉस्पिटल में रहना पड़ा था। इससे पहले भी सेरेना विलियम्स प्रेग्नेंसी की कुछ तस्वीरें अपने फैंस के साथ शेयर की थी।

 

प्रेग्नेंस के दौरान एक इंटरव्यू में सेरेना विलियम्स ने कहा था कि वो चाइल्ड बर्थ को लेकर नर्वस हैं। सेरेना की बहन वीनस विलियम्स ने इस बात का खुलासा कर दिया था कि सेरेना को बेटी होने वाली है।