
बिग बैश लीग एक मैच के दाैरान ऐसा हादसा देखने को मिला, जिसने सबकी सांसे रोक दीं। दरअसल, लीग के चाैथे मैच में एडिलेड स्ट्राइकर्स के कप्तान ट्रेविस हेड ने मैच के 10वें ओवर में सिडनी थंडर के ऑफ स्पिनर अर्जुन नायर की गेंद पर मिडविकेट के ऊपर सेजोरदार छक्का जड़ा। गेंद स्टेडियम में बैठे 6 साल के बच्चे के सिर पर लगी, जिसके चोटिल होेने के बाद कुछ समय के लिए मैच रोकना पड़ा।
बच्चे को पहुंचाया गया अस्पताल
सिर पर गेंद लगने के बाद बच्चा जोर-जोर से रोने लगा, जिसे फिर तुरंत अस्पताल ले जाया गया। बाद में में खबर आई कि वो बच्चा ठीक है, जिसका जिक्र कमेंट्री के दौरान भी किया गया। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट ने बताया कि उस बच्चे का नाम चार्ली है और उसके सिर पर बर्फ से सिकाई की जा रही है।
53 रन से जीता एडिलेड
एडिलेड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 163 रन बनाए। जवाब में सिडनी की टीम 17.4 ओवर में 110 रनों पर आॅलआउट हो गई। एडिलेड की तरफ से एलेक्स केरी ने 26 गेंदों में 5 चाैके आैर 1 छक्के की बदाैलत 44 रनों की आैर ट्रेविस हेज ने 29 गेंदों में 4 चाैके आैर 1 छक्के की बदालैत 36 रनों की पारी खेली।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website