
अभी बीते दिनों ही टेनिस स्टार अन्ना कोर्निकोवा ने ट्विंस को जन्म दिया है। अन्ना प्रेग्रेंट है इस बात की किसी को भी कानों कान खबर नहीं थी। पिछले नौ महीने से अन्ना केवल सोशल मीडिया पर ही सामने नजर आ रही हैं। इनमें भी ज्यादातर फोटोज उनके चेहरे की ही थी। कहा जा रहा है मशहूर सिंगर एनरिक इग्लेसियस के साथ ट्विंस निकोल्स और लूसी को जन्म देने वाली अन्ना ने इसे काफी सीक्रेट रखा था। यहां तक कि इस दौरान जो भी वीडियोज या फोटो सोशल साइट्स पर डाली गईं उनमें कहीं भी अन्ना का बेबी बंप नहीं दिखाया गया।
एक वेबसाइट ने बीते दिनों ब्रेक किया था कि अन्ना ने एनरिक के ट्विंस बच्चों को मियामी में जन्म दिया है। अन्ना लंबे समय से एनरिक के साथ हैं। इसके बारे में तब और जानकारी मिली जब सोशल साइट्स पर बोट ट्रिप के अन्ना और एनरिक ने अलग-अलग फोटो डाले। फैंस ने जांचा कि दोनों एक ही बोट पर सवार है। हालांकि दोनों स्टार ने मीडिया से यह बात क्यों छिपाई गई? कोई बताने को राजी है। लेकिन दोनों स्टार के नजदीकियों का अंदाजा है कि दोनों प्राइवेसी चाहते होंगे।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website