Monday , February 9 2026 12:36 PM
Home / Sports / विराट ने रिसेप्शन में कहा कुछ ऐसा, अनुष्का ने सबके सामने दिया ऐसा रिएक्शन

विराट ने रिसेप्शन में कहा कुछ ऐसा, अनुष्का ने सबके सामने दिया ऐसा रिएक्शन


टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की शादी का दूसरा रिसेप्शन आज (26 दिसंबर) मुंबई में हो रहा है। ये फंक्शन लोअर परेल स्थित सेंट रेजिस होटल में चल रहा है। जिसमें स्पोर्ट्स और बॉलीवुड वर्ल्ड के स्टार्स के अलावा कई पॉलिटिशियन्स भी शिरकत कर रहे हैं। रिसेप्शन के लिए विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने ब्लू-गोल्डन कलर का कॉम्बिनेशन पहना। विराट की बात पर अनुष्का का ऐसा रिएक्शन…

– रिसेप्शन के दौरान न्यूली वेड कपल ने एक साथ एंट्री ली। जिसमें विराट ने व्हाइट ट्राउजर के साथ ब्लू वेलवेट का ब्लेजर पहना था। वहीं अनुष्का ने गोल्डन कलर की लहंगा-चोली पहनी थी। जिसमें चोली स्लीवलेस थी।
– एंट्री के दौरान विराट ने अनुष्का की ओर देखकर ऐसा कुछ कहा, कि अनुष्का ने काफी वियर्ड रिएक्शन दिया। इस दौरान अनुष्का उन्हें घूरती नजर आईं।

मुंबई रिसेप्शन में पहुंचे ये क्रिकेटर्स

– विराट-अनुष्का की शादी के दूसरे रिसेप्शन में टीम इंडिया के ज्यादातर क्रिकेटर्स पहुंचे। इस दौरान पूर्व कप्तान एमएस धोनी वाइफ साक्षी और बेटी जीवा के साथ नजर आए। वहीं सचिन तेंडुलकर भी वाइफ और बेटी के साथ पहुंचे।
– इसके अलावा चेतेश्वर पुजारा, आर. अश्विन, जसप्रीत बुमराह, रवींद्र जडेजा, रिद्धिमान साहा समेत पूर्व कोच अनिल कुंबले और संदीप पाटिल भी वाइफ के साथ पहुंचे।

दिल्ली में हुआ था पहला रिसेप्शन

– 11 दिसंबर को इटली में हुई शादी के बाद पहला रिसेप्शन 21 दिसंबर (बुधवार) की रात दिल्ली में होटल ताज के डिप्लोमैटिक एन्क्लेव में हुआ था। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री अरुण जेटली के अलावा कई क्रिकेटर पहुंचे थे।
– दिल्ली में हुए रिसेप्शन में क्रिकेटर गौतम गंभीर, शिखर धवन और सुरेश रैना अपनी-अपनी वाइफ के साथ पहुंचे थे। इस दौरान धवन का बेटा जोरावर अनुष्का की गोद में ही सो गया था।