
पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शोएब अखबार की अपनी ट्विटर पर डाली गई एक फोटो हरभजन सिंह भज्जी और युवराज सिंह के कमेंट के कारण चर्चा में आ गई। दरअसल इस फोटो में मशहूर रेसलर और अदाकार ड्वेन जॉनसन यानी द रॉक का एक मोटिवेशनल कोट है। इसमें उन्होंने शोएब अखबार की फोटो लगाई है। अखतर ने यही फोटो अपने ट्विटर पर शेयर कर दी। यह देखते ही सबसे पहले युवराज ने कमेंट किया। युवराज के कमेंट के बाद क्रिकेट फैंस ने भी इस पर मजे लेने शुरू कर दिए। लेकिन जब देर शाम हरभजन सिंह ने भी फोटो पर कमेंट किया तो हंसी-मजाक का यह सिलसिला शुरू हो गया है।
भज्जी भी पीछे नहीं रहे, लिखा यह कमेंट
मैंनू लग्गेया एक्सरे कराउण चलेया, चश्ते ते ग्ल्वस वाली ओके रिपोर्ट। हाय मेरा डंगर दा डॉक्टर।
युवी ने पहले किया था रीट्विट-
ओ तां ठीक है भाई, पर तुसी वेल्डिंग करन कित्थे जा रहे हो।
फैंस की रही मिली जुली प्रतिक्रिया
कई फैंस ने इस मजाक का समर्थन किया लेकिन कइयों ने इसकी खूब आलोचना की। कुछेक ने कहा कि मजाक उसके साथ करना चाहिए जो आपके साथ करता हो। फिर भी सोशल मीडिया जैसे बड़े मंच पर ऐसी चीजें करना शोभा नहीं देती। अपने पर्सनल रिलेशन चाहे कुछ भी हो लेकिन जब आप इतने बड़े प्लेटफॉर्म पर किसी को कमेंट करते हो तो इसका अच्छा प्रभाव नहीं जाता। हां, अगर आपके सामने शोएब अखतर खड़े हैं तो आप उससे हंसी-मजाक कर सकते हैं। लेकिन ऐसे नहीं। वहीं, कुछ फैंस ने कहा कि दोनों में प्यार भरी बातें भी होती हैं और नोंक-झोक भरी भी। इसमें बुरा मनाने वाली कोई बात नहीं है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website