
सेंचुरियन: भारतीय क्रिकेट टीम भले ही एक हार से खुद को मुकाबले से बाहर न मान रही हो लेकिन उसके लिए सेंचुरियन के गढ़ में घरेलू दक्षिण अफ्रीकी टीम को दूसरे क्रिकेट टेस्ट में हराकर सीरीज बचाना बड़ी चुनौती साबित होने वाली है।
भारत और दक्षिण अफ्रीका शनिवार से सेंचुरियन के मैदान पर दूसरे क्रिकेट टेस्ट के लिए उतरेंगे जहां मेहमान टीम के लिए यह करो या मरो का मैच होगा तो मेजबान टीम के लिए 2-0 से सीरीज पर अपराजेय बढ़त बनाने का मौका जिसने पहले केपटाउन टेस्ट में 4 दिन के भीतर 72 रन से जीत अपने नाम कर बढ़त बना ली थी। स्टार खिलाड़ी विराट कोहली के नेतृत्व में टीम को वापसी के लिए आक्रामकता के साथ गलतियों में भी व्यापक सुधार करना होगा। केपटाउन की उछाल भरी तेका पिचों पर जहां भारतीय बल्लेबाजों ने पहले मैच में काफी संघर्ष किया था वहीं फिर से उसके सामने इसी तरह की पिच चुनौती साबित होने वाली है।
अफ्रीकी कोच ओटिस गिब्सन पहले ही साफ कर चुके हैं कि सेंचुरियन की पिच भी तेका गेंदबाकाों के लिए मददगार होगी और वह इस मैच में भी 4 तेज गेंदबाजों को अंतिम एकादश में शामिल करने की रणनीति पर काम करेंगे जिससे भारतीय बल्लेबाजो पर खुद को साबित करने के साथ मैच बचाने की ज्यादा जिम्मेदारी होगी। कप्तान विराट इस बार भी विपक्षी टीम के लिए उनकी रणनीति के केंद्र में रह सकते हैं लेकिन बाकी बल्लेबाजों को भी अपना खेल बेहतर करना होगा।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website