
हैमिल्टनः न्यूजीलैंड के खिलाफ यहां चौथे वनडे में पाकिस्तान के आलराउंडर शोएब मलिक के सिर पर फील्डिंग कर रहे कोलिन मुनरो का एक जोरदार थ्रो लगा। इसके बाद मलिक के सिर में चोट लग गई जिसके बाद वह अपनी टीम की गेंदबाजी के समय क्षेत्ररक्षण के लिए मैदान में नहीं उतर सके।
अनुभवी मलिक को मैच के 32 वें ओवर में उस समय चोट लगी जब वह बिना हेलमेट के बल्लेबाजी कर रहे थे। दूसरे छोर पर खड़े उनके साथी बल्लेबाज मोहम्मद हफीज ने एक रन लेने के लिए मलिक को कॉल किया। लेकिन मलिक ने हफीज को वापस भेज दिया और वह वापिस अपने क्रीज पर आने लगे।
इसी दौरान प्वाइंट पर फील्डिंग कर रहे कोलिन मुनरो का एक थ्रो मलिक के सिर के पिछले हिस्से पर जा लगा। मुनरो का थ्रो इतना तेज था कि गेंद उनके सिर से टकराकर सीमा रेखा के पार चली गई। मलिक फिर उसी समय जमीन पर गिर पड़े और फिर इसके बाद खेल को कुछ देर के लिए रोकना पड़ा। लेकिन मलिक ने फिर से बल्लेबाजी करनी शुरु की और वह तीन गेंद और खेलकर छह रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि बाद में उन्हें सिर में दर्द और कुछ असहज महसूस भी हुआ जिसके बाद फिर वह मैदान पर नहीं उतरे।
खतरे में क्रिकेट करियर
मलिक को अस्पताल पहुंचाने के बाद जो डाॅक्टर से प्रतिक्रिया मिली है वो पाकिस्तान क्रिकेट के लिए अच्छी नहीं है। अब ताजा रिपोर्ट के मुताबिक शोएब मलिक के सिर में चोट लगने के बाद उनमें डिलेड कनक्युजन के संकेत मिले हैं। इस बीमारी के संकेत के बाद शोएब मलिक सीरीज से बाहर हो गए हैं। अगर मलिक इस बीमारी को झेलते हैं, तो उन्हें ज्यादा से ज्यादा बेड रेस्ट करनी होगी। डिलेड कनक्युजन की समस्या पर बेड रेस्ट के साथ अधिक सोचने आैर ज्यादा प्रेशर लेने की जरूरत नहीं होती, क्योंकि इनसे दिमाग की नसें ब्लाॅक होने का खतरा पैदा होता है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website