Monday , February 9 2026 4:13 PM
Home / Sports / आस्ट्रेलिया को बड़ा झटका, दिग्गज खिलाड़ी ने क्रिकेट को कहा अलविदा

आस्ट्रेलिया को बड़ा झटका, दिग्गज खिलाड़ी ने क्रिकेट को कहा अलविदा


सिडनीः आस्ट्रेलियाई टीम से काफी लंबे समय से बाहर चल रहे तेज गेंदबाज डग बॉलिंजर ने सोमवार को क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा कर दी।

2011 में खेला आखिरी वनडे
36 साल के बॉलिंजर ने 2010 में इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी टेस्ट और 2011 में दक्षिण अफ्रीका के डरबन में आखिरी वनडे मैच खेला था। इसके बाद से वह राष्ट्रीय टीम में नहीं खेल रहे थे और घरेलू क्रिकेट लीगों में ही खेल रहे थे और अब उन्होंने सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा कर दी है।

बॉलिंजर ने आस्ट्रेलिया के लिए 12 टेस्ट खेलकर 50 विकेट, 39 वनडे खेलकर 62 और नौ टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलकर 9 विकेट हासिल किए थे। बॉलिंजर स्टीव वॉ, माइकल क्लार्क और रिकी पोंटिंग की कप्तानी में खेल चुके हैं।

बॉलिंजर आईपीएल में एम एस धोनी की टीम से खेल चुके हैं। हालांकि कई सालों से बॉलिंजर को ऑस्ट्रेलिया टीम में शामिल नहीं किया जा रहा था और इसी वजह से उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने का फैसला किया।