Monday , February 9 2026 12:35 PM
Home / Sports / आइस क्रिकेट : सहवाग ने दूसरे मैच में भी दिखाए गेंदबाजों को तारे

आइस क्रिकेट : सहवाग ने दूसरे मैच में भी दिखाए गेंदबाजों को तारे


बर्फीले इलाकों में क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए स्विटजरलैंड में करवाई जा रही टी-20 सीरीज के दूसरे मैच में भारत के धाकड़ बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने अपनी फॉर्म जारी रखी और शोएब अखतर, अब्दुल रजाक, शाहिद अफरीदी की जमकर पिटाई की। सेंट मोर्टिस सीरीज के तहत खेले जा रहे दूसरे मैच में डायमंड्स की तरफ से कप्तान वीरेंद्र सहवाग ने श्रीलंका के दिग्गज दिलशान के साथ पारी की शुुरुआत की। पहले मैच में सस्ते में सिमटने वाले दिलाश दूसरे मैच में भी कुछ खास नहीं कर सके। वह केवल पांच रन बनाकर अब्दुल रजाक की गेंद पर विकेटकीपर प्रायर को कैच दे बैठे। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए जयवद्र्धने भी रजाक की पहली ही गेंद पर विकेटकीपर प्रायर को कैच दे बैठे। जयवद्र्धने खाता भी खोल नहीं पाए।
उधर पहले मैच में 32 गेंद में 62 रन बनने वाले सहवाग दूसरे मैच में भी आक्रामक बल्लेबाजी जारी रखी। उन्होंने माइक हुसै के साथ मिलकर डायमंड्स के स्कोर को आगे बढ़ाया। इस दौरान सहवाग ने मैदान के चारों तरह शॉट लगाए। उन्होंने 46 रन की अपनी पारी के दौरान 9 चौके और एक छक्का लगाया। 46 रनों के लिए सहवाग ने महज 22 गेंदें ही खेलीं। इसके अलावा एंड्रयू साइमंड्स (67) और मोहम्मद कैफ (57) ने भी हाथ खोलते हुए दर्शकों का अच्छा मनोरंजन किया।