
बेंगलूरू : वनडे के अलावा टी-20 क्रिकेट में शानदार औसत लेकर चल रहे भारतीय बल्लेबाज केएल राहुल को विजडन इंडिया ने बड़े सम्मान के लिए चुना है। दरअसल बीते दिन विजडन इंडिया अलमैनेक का छठा संस्करण रिलीज हुआ है। इसमें केएल राहुल को वर्ष का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर चुना गया है। अलमैनेक ने विश्व कप के जश्न की तस्वीर मुखपृष्ठ पर छापकर भारतीय महिला क्रिकेटरों को भी खास तवज्जो दी है। विराट कोहली सबसे सफल भारतीय और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर रहे लेकिन इस साल फोकस इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया में मैचों पर होगा।
सुरेश मेनन ने संपादकीय में लिखा- कोहली आंकड़ाविदों के नूरे नजर हैं। वह विदेश में अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो क्रिकेट इतिहासकारों के भी लाड़ले हो जाएंगे। महिला विश्व कप के सितारों में से एक दीप्ति शर्मा को वर्ष के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटरों में से चुना गया। भारत की पहली महिला सुपरस्टार शांता रंगास्वामी को विजडन हाल आफ फेम में इरापल्ली प्रसन्ना के साथ रखा गया। वर्ष के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटरों में प्रियांक पांचाल, हसन अली और तामिम इकबाल भी रहे।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website