
कराची में टी-20 मुकाबले के लिए पाकिस्तान और वेस्टइंडीज आमने-सामने हुए। इसमें पाकिस्तान ने 143 रनों के बड़े फासले से इस मैच को 13.4 ओवरों में अपने नाम किया। जीत का श्रेय पाकिस्तान के बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों को जाता है, उन्होंने विंडीज के खिलाड़ियों को जीतने का कोई मौका नहीं दिया। वेस्टइंडीज इस मैच में ताश के पत्तों की तरह बिखरती नजर आई।
पाकिस्तान का शानदार प्रदर्शन
पहले टाॅस जीतकर वेस्टइंडीज ने गेंदबाजी करने का फैसला लिया। मैदान पर उतरी पाकिस्तान टीम ने 20 ओवरों में 203 रन बनाए। टीम में फखार ज़मान(39), हुसैन तलत(41), सरफराज अहमद(38) और शोएब मलिक ने 14 गेंदों में 37 रनों की शानदार पारी खेली। गेंदबाजी की बात करें तो पाकिस्तान के बाॅलरों ने शानदार प्रदर्शन किया है। मोहम्मद नवाज, मोहम्मद अमीर और शोएब मलिक ने 2-2, जबकि हसन अली, शदाब खान, हुसैन तलत ने एक-एक विकेट लिया।
विंडीज की खराब फाॅर्म
विंडीज टीम की शुरूआत ही खराब हुई। पहले गेंदबाजों ने काफी स्कोर खा लिया फिर बल्लेबाज भी कुछ नहीं कर पाए। विंडीज ने अपना पहला विकेट पहले ही ओवर में दे दिया था। मार्लोन सैमुएल्स के अलावा विंडीज टीम का कोई भी खिलाड़ी 18 के आंकड़े से आगे नहीं बढ़ पाया।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website