Thursday , April 30 2026 6:03 AM
Home / Sports / जाॅन सीना ने शेयर की ऐसी तस्वीर जिसे देख अंडरटेकर का खाैल उठेगा खून

जाॅन सीना ने शेयर की ऐसी तस्वीर जिसे देख अंडरटेकर का खाैल उठेगा खून


डब्ल्यूडब्ल्यूई फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि उन्हें रैसलमेनिया 34 में द अंडरटेकर आैर जाॅन सीना के बीच दिलचस्प मैच देखने को मिले। लेकिन मंडे नाइट राॅ में भी अंडरेटकर ने सीना को फेस टू फेस नहीं किया। 9 अप्रैल को होने जा रही रैसलमेनिया के लिए सीना बार-बार उन्हें चिढ़ा रहे हैं। जब अंडरटेकर रैसलमेनिया के पहले हुई आखिरी राॅ में भी सामने नहीं आए तो सीना ने अपने इंटाग्राम एक तस्वीर अपलोड कर उनका मजाक उड़ाया।
कुते के नीचे बैठे अंडरटेकर की तस्वीर की शेयर
सीना ने जो तस्वीर शेयर की है उसे देख अंडरटेकर का भी खून खाैल उठेगा। फोटो में जॉन सीना का एक कार्टून किरदार, टेकर की छोटी सी फोटो और एक डॉगी दिख रहा है, फोटो में डॉगी खास पोज़ में नजर आ रहा है। डॉगी के नीचे अंडरटेकर को बैठाया गया है और ऊपर C’mon Do Something लिखा हुआ है। यह तस्वीर हास्यापद भी है। वहीं फैंस ने भी कमेंट्स के जरिए अंडरटेकर का खूब मजाक उड़ाया।
इससे पहले पिछेल हफ्ते सीना ने केन को हराने के बाद इंस्टाग्राम पर एक मीम(MEME) शेयर किया, जिसमें लिखा हुआ था “C’mon Do Something।” अब देखना होगा कि क्या डैडमैन आखिरकार सीना के चैलेंज का जवाब देंगे या फिर सीना को इस साल मेनिया में सिर्फ एक फैन के तौर पर ही जाना होगा।