Sunday , May 24 2026 1:36 PM
Home / Sports / सानिया ने खोला राज, बताया उनका पति उनसे क्या चाहता है

सानिया ने खोला राज, बताया उनका पति उनसे क्या चाहता है


पणजीः सानिया और उनके क्रिकेटर पति शोएब मलिक एक बेटी चाहते हैं और जब भी परिवार बढाने के बारे में सोचेंगे तो उनके बच्चे का सरनेम मिर्जा मलिक होगा । सानिया ने गोवा फेस्ट 2018 में लैंगिक पक्षपात पर एक परिचर्चा के दौरान कहा ,‘‘ मैं आपको एक राज की बात बताती हूं ।

उन्होंने कहा कि मेरे पति और मैने इस पर बात की है और हमने तय किया है कि जब भी हमारा बच्चा होगा तो उसका सरनेम मिर्जा मलिक होगा । वह भी एक बेटी चाहते हैं । ’’ सानिया ने लैंगिक पक्षपात के अपने अनुभव के बारे में कहा कि उनके कुछ रिश्तेदार उनके वालेदान से कहते थे कि उनके बेटा होना चाहिए ताकि खानदान का नाम आगे बढ सके ।

उन्होंने कहा,‘‘ हम दो बहनें है और हमें कभी नहीं लगा कि एक भाई भी होना चाहिये । हमारे रिश्तेदार हमारे वालेदान से कहते थे कि उनके एक बेटा होना चाहिये तो हम उनसे लड़ते थे । मैने शादी के बाद भी सरनेम नहीं बदला और हमेशा यह सानिया मिर्जा ही रहेगा । ’’