
पूर्व दिग्गज खिलाड़ी गसिमोव की याद में आयोजित होने वाले शमकिर सुपर ग्रांड मास्टर टूर्नामेंट का खिताब आखिरकार विश्व चैम्पियन मेगनस कार्लसन नें अपने नाम कर लिया और उनके आलोचको को करारा जबाब भी दिया की वह अब भी लगातार जीत दर्ज कर सकते है और वैसे देखा जाये तो दिसंबर मे होने वाली विश्व चैंपियनशिप की तैयारी के लिहाज से यह जीत उनमें आत्मविश्वास का संचार करेगी
अंतिम राउंड में उन्होने चीन के डिंग लीरेन से ड्रॉ खेलते हुए 6 अंको के साथ पहला स्थान हासिल किया जबकि डिंग 5.5 अंको के साथ दूसरे स्थान पर रहे । वही अंतिम राउंड मे पूर्व विश्व चैम्पियन वेसलिन टोपालोव को हार का स्वाद चखाते हुए रूस के सेरगी कार्याकिन नें 5 अंको के साथ तीसरा स्थान हासिल किया । अन्य खिलाड़ियों में अजरबैजान के ममेद्यारोव 4.5 अंक के साथ चौंथे ,पोलेंड के राड़ास्लाव भी 4.5 अंक के साथ पांचवे और अनीश गिरि के छठे स्थान पर रहे ।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website