
सऊदी अरब के खिलाफ ग्रुप स्टेज मैच के दौरान एकमात्र गोल कर उरुग्वे को नॉकआऊट में पहुंचाने वाले स्टार फुटबॉलर लुईस सुआरेज कभी कचरा बीनते थे।
सुआरेज ने एक चैनल को दी इंटरव्यू में बताया था कि पार्टनर सोफिया को वह बचपन से जानते थे। 2001 में उन्होंने पहली बार सोफिया को डेट के लिए पूछा था। तब उन्होंने डेट का खर्च उठाने के कूड़ा तक बीना था।
2003 में सोफिया अपने परिवार के साथ बार्सिलोना चली गई। सुआरेज इसके बाद परेशान रहने लगे। फिर उन्हें सूझा कि वह फुटबॉलर बनेंगे क्योंकि फुटबॉलर के लिए किसी भी यूरोपीयन कंट्री में जाना इतना मुश्किल नहीं होगा।
सुआरेज क्लब स्तरीय मैचों में जब पॉपुलर हुए तो आखिरकार उन्हें बार्सिलोना जाने का मौका मिल ही गया। तब तक सोफिया को भी पता चल गया था कि सुआरेज नामी फुटबॉलर बन गए हैं।
बार्सिलोना में ही फिर से दोनों की मुलाकात हुई। सुआरेज ने वहीं, अपना प्यार जाहिर किया। सोफिया ने भी प्रपोज स्वीकार करने में देर नहीं लगाई। उसके बाद से दोनों इक_े रहने लगे। 2009 में दोनों ने शादी कर ली।
बता दें कि सुआरेज को एक समय तक दुनिया के सबसे बड़े खूंखार फुटबॉलर के तौर पर जाने जाते थे। क्योंकि पिछले विश्व कप के दौरान सुआरेज विरोधी खिलाडिय़ों को अपने दांतों से काटने को लेकर मशहूर हुए थे।
Home / Sports / उरुग्वे को जिताने वाले सुआरेज ने कभी गर्लफ्रैंड को डेट पर ले जाने के लिए बीना था कचरा
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website