
सोच्चिः फीफा विश्वकप से बाहर हो चुके पेरू ने अपने आखिरी मैच में कमाल का प्रदर्शन करते हुए एशियाई टीम आस्ट्रेलिया को ग्रुप सी में मंगलवार को 2-0 से हराकर विश्व कप से बाहर कर दिया। ऑस्ट्रेलिया को अपनी नॉकऑउट उम्मीदों के लिए पेरू के खिलाफ बड़ी जीत की जरूरत थी लेकिन पेरू ने 44073 दर्शकों की मौजूदगी में दोनों हाफ में एक-एक गोल कर ऑस्ट्रेलिया की उम्मीदों का तहस नहस कर दिया।
आस्ट्रेलिया को ग्रुप सी के ओपङ्क्षनग मैच में फ्रांस से 1-2 से हार मिली थी जबकि डेनमार्क से दूसरा मैच उसने 1-1 से ड्रा खेला है। वहीं पेरू पहले दोनों मैच हार कर ही नॉकआउट की दौड़ से बाहर हो चुकी थी लेकिन उसने अपना आखिरी मैच जीतकर अपना कुछ समान बचा लिया और ग्रुप में तीसरे स्थान पर रहा।
ऑस्ट्रेलियाई टीम कोई मैच जीते बिना ग्रुप सी में चौथे और अंतिम स्थान पर रही। इस ग्रुप से फ्रांस और डेनमार्क नॉकऑउट दौर में चले गए। आंद्रे कैरिलो ने पहले हाफ के 18वें मिनट में हाफ वॉली से गोल कर पेरू को बढ़त दिलाई जिसे कप्तान पाओलो गुरेरो ने 50वें मिनट में 2-0 पहुंचा दिया। कैरिलो मैन ऑफ द मैच रहे।
Home / Sports / FIFA World Cup: पेरू ने जीत के साथ टूर्नामेंट का किया अंत, आॅस्ट्रेलिया को 2-0 से हराया
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website