
समाराः फीफा विश्वकप में गुरुवार को जापान और पोलैंड के बीच मुकाबला खेला गया। एशियाई टीम जापान ने पोलैंड से ग्रुप एच में गुरूवार को 0-1 की हार झेलने के बावजूद ग्रुप से दूसरे स्थान की टीम के रूप में फीफा विश्व कप फुटबॉल टूर्नामेंट के नॉकऑउट दौर में प्रवेश कर लिया। जापान और सेनेगल के एक बराबर चार चार अंक तथा गोल औसत रहा।
जापान ने सेनेगल से कम येलो कार्ड मिलने के कारण नॉकऑउट में प्रवेश कर लिया जबकि सेनेगल की टीम तीसरे स्थान पर रहकर बाहर हो गयी। इस ग्रुप से कोलंबिया छह अंकों के साथ शीर्ष पर रहकर अगले दौर में चला गया। पोलैंड की टीम ग्रुप में चौथे स्थान पर रही और जीत के साथ विश्व कप से विदा हो गयी।
सेनेगल को कोलंबिया के हाथों 0-1 की पराजय झेलनी पड़ी। इस हार के बाद सेनेगल जापान से अंक, गोल औसत और गोल करने के मामले में बराबर था लेकिन ज्यादा येलो कार्ड मिलना सेनेगल को ले डूबा। समुराई ल्यू के नाम से प्रसिद्ध जापान टीम को अगले दौर में जाने के लिए सिर्फ ड्रॉ की जरूरत थी और उसने पहला हाफ गोल रहित बराबरी पर रखा था
दूसरे हाफ में 58 वें मिनट पोलैंड के रफाल कुरजावा ने लहराती फ्री किक ली और अनमार्क जेन बेदनेरेक ने नजदीक से गोल दाग दिया। पोलैंड के स्टार स्ट्राइकर रोबर्ट लेवांडोवस्की ने 74 वें मिनट में बढ़त दोगुनी करने का मौका गंवाया। जापान बराबरी तो नहीं कर पाया लेकिन आखिरी परिणाम के बाद उसे $खुशी थी कि वह नॉकऑउट में पहुंच गया।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website